बरेली। दिल्ली से घर लौट रहे दो युवकों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबिक दूसरे का इलाज जारी है।
मीरगंज क्षेत्र के गांव रिछौला किफायत उल्ला निवासी 26 वर्षीय रईस पुत्र मोहम्मद अपने चचेरे भाई 25 वर्षीय रफीक पुत्र मोहम्मद वसीम अहमद दोनों दिल्ली में अपना जरी का कारखाना चलाते है। दोनों मंगलवार को मोटरसाइकिल से दिल्ली कारखाना गए थे। शाम को दिल्ली कारखाना से वापस आते समय रात में लगभग दो बजे मीरगंज क्षेत्र के सिंधौली चौराहे पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन यहां एक ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरे का इलाज जारी है।
दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोर्चरी पर मौजूद मृतक के परिजनों ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दे दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। आस-पास में लगे सीसीटीवी के जरिए वाहन चालक की तलाश की जा रही है। जल्द की वाहन चालक पुलिस की हिरासत में होगा।
बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…
बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…
जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…
पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…
बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…