Advertisement

home

नागा साधु की किसी अज्ञात ने सर कुचल कर की हत्या

बरेली।एक नागा साधु बाबा की किसी अज्ञात ने सर कुचल कर बेरहमी से हत्या कर दी हत्या की सूचना पर मौके पर जूना अखाड़े के नागा साधु एकत्र हो गए मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी एसपी ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले में जांच के निर्देश दे दिए गए है जल्द ही आरोपी गिरफ्तार करने की बात पुलिस अधिकारी बोल रहे है।

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के पचौमी गांव में जूना अखाड़े 13 मढ़ी के काली माता के मंदिर पर बरगद के पेड़ के नीचे बाबा की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी बाबा की हत्या से अन्य साधुओं में रोष व्याप्त हो गया तो वही आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है मंदिर पर रहने वाले अमित गिरी ने बताया बाबा शिवचंद्र गिरी बाहर के रहने वाले हैं काली माता के मंदिर पर 12 दिन से रह रहे थे बाबा नरेश गिरी नगरिया का रहने वाला है काली माता के मंदिर पर बाहर के बदमाश टाइप के लोगों को मंदिर पर रखता है और तरह-तरह का नशा करते है शिव चंद्र गिरी गलत लोगो के आने का विरोध करते थे रात्रि को बाबा नरेश गिरी की बाबा शिव चंदर गिरी से लड़ाई हो गई बाबा नरेश गिरि ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिव चंद्र गिरी की डंडा ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी उस वक्त बाबा अमित गिरी शिव जी के मंदिर में था बाबा अमित ने कहा अगर में बहा होता तो मुझे भी यह लोग मार देते बाबा अमित गिरी ने पुलिस को सूचना दी घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और हत्या करने वाले बाबाओ की तलाश शुरू कर दी।

 

वही एसएसपी अनुराग आर्य ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया एसएसपी के अनुसार थाना फरीदपुर क्षेत्र के पचौमी गांव से सूचना प्राप्त हुई ग्राम प्रधान के माध्यम से की स्थानीय काली माता मंदिर के प्रांगण में शिवचंद गिरि की डेड बॉडी मिली है तत्काल एसएचओ फरीदपुर को मौके पर भेजा गया एसएसपी एसपी साउथ और फील्ड यूनिट को मौके पर भेजा गया मेरे द्वारा मौका मुआयना किया गया है मौके से ईंट बरामद हुई है डंडा बरामद हुआ है जिससे प्रतीत हो रहा है कि इनके सिर पर ईंट और डंडे से वार करके हत्या की गई है अभी तक जो स्थानीय लोगों से जानकारी की गई है वो ये पता चला है कि कुछ दिन पहले बाहर से यहाँ पर आए थे इनका मूल पता किसी को यहाँ पर नहीं मालूम है अभी कल शाम को देर रात शराब पीने को लेके कुछ विवाद हुआ था दो टीमों का गठन मेरे द्वारा किया गया है घटना के अनावरण के लिए फील्ड यूनिट के द्वारा किस कारणों से घटना हुई हैं बहुत जल्दी पता लगाकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी चोरी या किसी प्रकार की अन्य घटना यहाँ पर नहीं हुई है।

 

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

22 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

22 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

22 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

23 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago