Advertisement

home

टोल टैक्स मांगने पर कर्मचारियों की लाठी-डंडों से धुनाई, तोड़े टोल के शीशे

  • दर्जन भर से अधिक पर मुकदमा दर्ज


बरेली। बहेड़ी स्थित मुड़िया टोल प्लाजा पर शुक्रवार रात दबंगों ने जमकर हंगामा काटा। रात करीब 11:50 बजे कुछ दबंग चार गाड़ियों में टोल प्लाजा पहुंचे और टोल देने से इंकार कर दिया। टोल कर्मियों ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरु कर दी और टोल प्लाजा के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद 12 आरोपियों के खिलाफ बहेड़ी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
रवि कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे करीब तीन कार सवार 15-20 लड़के बिना पैसे दिए टोल से निकलने की जिद कर रहे थे लेकिन कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरु कर दी और टोल के शीशे तोड़ दिए। इस घटना में कई कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
टोल प्लाजा कर्मचारियों ने बताया कि इन लड़कों ने पहले भी कई बार टोल पर हंगामा किया था। इन लड़कों ने टोल का चार बार बूम तोड़ा था। मामला पुलिस के संज्ञान में भी डाला गया था लेकिन कोई कार्रवाई न होने के कारण इन लोगों के हौसले बुलंद थे। इसी तरह इन्होंने शुक्रवार रात को भी हंगामा शुरु कर दिया। जिसमें कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई और टोल प्लाजा के शीशे तोड़ दिए। बहेड़ी के पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में चार नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
मीरगंज निवासी अमन रंधावा, मीरगंज के बिहारीपुर निवासी आदित्य सारन, सूर्या, विनय, बहेड़ी निवासी आर्दश, मीतापुर जागीर निवासी निश्चय, सकरस निवासी अरुण समेत 12 लोगों के खिलाफ बहेड़ी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इन आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि जल्द की इन आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा।

Express views

Recent Posts

​मेड़ के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में तीन बीघा जमीन की मेड़ सीधी करने को लेकर…

20 hours ago

नशेड़ी ने महिला के सिर पर मारी कसी,​ सीएचसी में कराया भर्ती

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में शनिवार दोपहर शराब के नशे में धुत एक युवक…

20 hours ago

बी फार्मा के छात्र की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के बादशाहनगर गांव में 22 वर्षीय बी फार्मा छात्र मिथुन मौर्य…

20 hours ago

मेयर डॉ. उमेश गौतम को जान से मारने की मिली धमकी,FIR दर्ज

बरेली। उत्तर प्रदेश मेयर काउंसिल के अध्यक्ष और बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम को…

1 day ago

भाई दूज पर पत्नी को लेने गए युवक की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा।भाई दूज के मौके पर मायके गईपत्नी को लेने ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

2 days ago

पीलीभीत में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट और धमकी का मामला दर्ज

​ बरखेड़ा ।क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर हुक्मी में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर…

2 days ago