Advertisement

home

पत्नी से झगड़ा होने पर युवक ने आग लगाकर किया आत्मदाह, आग लगने के बाद 500 मीटर दौड़ा फिर हुई मौत 

बरेली। सोशल मीडिया पर दहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। एक युवक के जिस्म से आग की लपटे निकल रही हैं। इस पूरे नजारे का लोगों ने वीडियो बना लिया। कुछ लोग कंबल डालकर आग बुझाने का प्रयास करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि आग का गोला बने युवक की आग बुझाने के बाद मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
वायरल वीडियो पर पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो में जो शख्स आग का गोला बनते दिख रहा है, उसकी शिनाख्त 40 साल के सलीम के रूप में हुई। सलीम मूल रूप से बारादरी थाना क्षेत्र के सकलैन नगर का रहने वाला है। इन दिनों कैंट थाना क्षेत्र के खजुरिया में रह रहा है। शराब के आदी सलीम ने रविवार देर रात अचानक मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। उसका पूरा जिस्म आग की लपटों से झुलस गया और वह घर के बाहर भागा। उसके चीखने की आवाज सुनकर इलाके के लोग भी जमा हो गए। सलीम को आग का गोला बना देख आसपास के लोग भी आ गए। कंबल डालकर आग बुझाई, लेकिन उसकी मौत हो गई।
मृतक सलीम शराब पीने का आदी था और कबाड़ बीनने का काम करता था। पत्नी नाजमीन भी घरों में झाड़ू पोछा करके गुजारा करती थी। रविवार देर रात सलीम का झगड़ा पत्नी नाजमीन से हुआ। कहासुनी इतनी बड़ी कि सलीम ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके के लोग भी सकते में हैं।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

22 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

22 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

22 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

22 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago