Advertisement

Categories: home

सर्दी से ठिठुर रहे गरीब असहायों के बीच समाजसेवियों और पत्रकारों ने कम्बल बांटे

 

पीलीभीत। बढ़ती ठंड को देखते हुए रेलवे स्टेशन तहसील सदर व सड़क के किनारे ठिठुर रहे गरीब असहायों के बीच समाजसेवियों और पत्रकारों ने कंबल वितरण किया।
मकरसंक्रांति पर मंगलवार की रात पीलीभीत स्टेशन , तहसील सदर तथा बाहर सड़को पर कंपकंपा देने वाली ठंड की रात में असहायों के बीच समाजसेवियों का कंबल वितरण करना एक साहसिक कदम है। रात के अंधेरे में जब सारा जहां ठंड से अपने घरों में दुबके हों ऐसी परिस्थिति में असहायों की सुधि लेने की समाजसेवी ने बाहर निकल गरीबों का दर्द समझ दर्जनों गरीबों व असहायों के बीच कंबल बांटे।

कंबल वितरण के दौरान बसुंधरा कॉलोनी निवासी समाजसेवी अभिषेक पांडेय ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है। उन्होंने कहा कि मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके मैं अब असहायों को ठंड से बचाने का प्रयास करूंगा। उन्होंने बताया कि यह कार्य वह विगत कई वषों से करते आ रहे हैं ।
आज कुछ अन्य समाज सेवियों और पत्रकारों ने भी उनके इस कार्य मे भागीदारी की।
इस अवसर पर अन्य समाजसेवी यूसुफ कादरी, राकेश सागर, वासुदेव ठाकुर,अनूप गुप्ता,दीनदयाल, फैजल, पत्रकार विनय सक्सेना, अनुज सक्सेना, मोहित जौहरी सहित अन्य भी शामिल रहे।

 

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

21 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

21 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

22 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

22 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago