Advertisement

home

दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत


बरेली। जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में बिथरी चैनपुर के जीरो प्वाइंट पर रोडवेज बस की टक्कर से युवक की जान चली गई जबकि दूसरी घटना में शाही थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।बिथरी चैनपुर के हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय सत्यम की मौत हो गई। सत्यम रजऊ परसपुर निवासी कमलकांत का बेटा नरियावल बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहा था। जब वह गोपालपुर नगरिया के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर ही सत्यम की मौत हो गई। बस चालक हादसे के बाद बस लेकर फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि सत्यम चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था और परिवार की आर्थिक मदद में हाथ बंटाता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शाही थाना क्षेत्र के बड़ेपुरा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय प्यारेलाल अपने भांजे भानु प्रताप के साथ बाइक से बहेड़ी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे आजाद पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्यारेलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भानु प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल भानु प्रताप को अस्पताल में भर्ती कराया और प्यारेलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि प्यारेलाल खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

21 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

21 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

22 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

22 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago