Advertisement

home

अराजक तत्वों ने पटरी पर पत्थर रखकर ट्रेन को पलटाने की कोशिश की

बरेली।  एक बड़ी घटना सामने आई है। बरेली-पीलीभीत रेलखंड में अराजक तत्वों ने पटरी पर पत्थर रखकर टनकपुर से बरेली सिटी आ रही पैसेंजर ट्रेन को पलटाने की कोशिश की।

यह घटना बरेली के बिजौरिया रेलवे स्टेशन के पास हुई। ट्रेन के इंजन से टकराने के बाद पत्थर के दो टुकड़े हो गए। इससे इंजन का रेलगार्ड तिरछा हो गया, लेकिन गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।

पीलीभीत रेलपथ के सीनियर सेक्शन इंजीनियर नेत्रपाल सिंह की तहरीर पर नवाबगंज थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है और मामले की जांच की जा रही है।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

20 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

20 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

21 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

21 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago