बरेली। गौतस्करों से साठगांठ रखने वाले दो पुलिसकर्मियों पर एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। हाफिजगंज थाने में तैनात दरोगा और एक सिपाही को निलंबित कर दिया है, और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। इन दोनों ने गोतस्करों से अपनी दोस्ती निभाई और उसे सूचना देने वाले मुखबिर का नाम बता दिया। जिससे मुखबिर की जान को खतरा है।
एसएसपी अनुराग आर्य ने गंभीर आरोपों के चलते थाना हाफिजगंज थाने में तैनात दो पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया है। इन पुलिसकर्मियों पर अपने काम में लापरवाही और अनुशासनहीनता के गंभीर आरोप लगे हैं। दरोगा आदित्य सिंह और सिपाही सचिन धामा, पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस को मिली सूचना का दुरुपयोग किया।
पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने अपराधियों के संबंध में सूचना देने वाले मुखबिर की पहचान गोकशी के अपराधों में शामिल तस्करों को बता दी। मुखबिर की पहचान उजागर होने के कारण उसकी जान को खतरा पैदा हो गया। इस काम से मुखबिर की सुरक्षा प्रभावित हुई, और पुलिस विभाग की गोपनीयता भी भंग हो गई।
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…