Advertisement

home

कुछ दिन पहले हुई चौकीदार की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, ठेकेदार के बेटे ने की थी चौकीदार की गला घोंट कर हत्त्या

बरेली। सीबीगंज के परसाखेड़ा स्थित एक फैक्टरी में चार दिन पहले हुई चौकीदार की मौत ने नया मोड़ ले लिया है। पोस्टमार्टम में पेंच फंसा पर सीसीटीवी फुटेज देख पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया। चोरी के इरादे से घुसे ठेकेदार के बेटे ने चौकीदार की हत्या की थी। आरोपी के पास से चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने प्रेमिका से शादी करने के लिए उसके पास रुपये नहीं थे। इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया था।
कोतवाली के सिविल लाइन निवासी विनीत कुमार सक्सेना की परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में रस्क बनाने की फैक्टरी है। विनीत के मुताबिक उनकी फैक्टरी में पिथौरागढ़ डुगर टोली बालूकोट निवासी केसर पंत चौकीदार थे। फैक्टरी में मीरगंज के गांव दिबना निवासी ठेकेदार राधेश्याम व गुलाब सिंह भी कार्यरत हैं। 11 जनवरी की सुबह गुलाब सिंह फैक्टरी पहुंचे तो गेट बंद था। गेट नहीं खुला तो मालिक को फोन किया। सीढ़ी के सहारे अंदर घुसे तो केसर पंत का शव पड़ा था। इसके बाद पुलिस की सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
पोस्टमार्टम में हत्या के संकेत मिले पर विसरा सुरक्षित रख लिया गया। फैक्टरी के ऑफिस में अलमारी का ताला खुला हुआ था। मालिक ने बताया कि साठ हजार की रेजगारी गायब है। पुलिस ने पड़ोस की फैक्टरी के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो कंबल ओढ़े युवक रात 11.40 बजे फैक्टरी की सीढ़ियां उतरता दिखाई दिया। जांच में युवक ठेकेदार राधेश्याम का बेटा आशू निकला। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने फैक्टरी मालिक की ओर से मामला दर्ज कर आशू को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने आशु से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह इंटर पास है। उसके 95 फीसदी तक नंबर रहे हैं। पिता ने दो शादी की हैं। वह पहली पत्नी का बेटा है। अपने ठेकेदार पिता के पास वह इस फैक्टरी में आता-जाता था। कुछ दिन यहां काम भी किया। आशू ने बताया उसकी प्रेमिका का रिश्ता उसके घरवालों ने तय कर दिया है। जबकि प्रेमिका उसके साथ घर से भागने को तैयार थी। उसके पास रुपये नहीं थे। उसने प्रेमिका को ले जाने के लिए बाइक व शादी का खर्च का जुगाड़ करने के लिए चोरी की योजना बनाई। वह फैक्टरी में घुसा तो चौकीदार जाग गया। वह छुपने के लिए जहां गया वहां चौकीदार भी लघुशंका के लिए आ गया। चौकीदार ने उसे पहचान लिया और उसके पिता व मालिक से शिकायत की बात कही। तब उसने चौकीदार की मफलर से गला कसकर हत्या कर दी, फिर चोरी करके भाग गया। बताया कि इन्हीं रुपयों से उसने रिठौरा से 32 हजार में एक बाइक खरीदी जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

20 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

20 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

21 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

21 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago