बरेली।थाना कोतवाली क्षेत्र में सिद्धिविनायक अस्पताल के पास एक शख्स ने अपने मौसेरे भाई को गोली मारकर घायल कर दिया। दिन दहाड़े हुए इस वारदात के बाद आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध मौसेरे भाई से हैं। जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया।
सिद्धिविनायक अस्पताल के पास आरिफ खान नाम के शख्स को उसके मौसेरे भाई तौहीद खान ने गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर भागने की कोशिश रहे तौहीद को लोगों ने पकड़ लिया। जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया गया। वहीं घायल आरिफ को फौरी तौर से अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक तौहीद को शक था कि उसकी पत्नी के संबंध मौसेरे भाई आरिफ के साथ हैं। एसपी सिटी मानुष पारिक ने बताया कि आरोपी तौहीद को तमंचे समेत मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि घायल आरिफ का इलाज अस्पताल में चल रहा है जहां उसकी हालत डॉक्टरों ने स्थिर बताई है।
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…