Advertisement

home

फर्जीवाड़ा:तहसीलदार लेखपाल सहित 28 पर मुकदमा दर्ज

  • फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कराया ऋण , और जांचधिकारियों पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली : फर्जीवाड़ा कर ऋण स्वीकृत कराने के मामले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा की गई जांच में 6 बरेली की 6 इकाइयों का दोष पाया गया था जिन्हें फर्जी पर पत्रों के आधार पर लोन स्वीकृत कराए थे। जिसके आधार पर अब थाना कोतवाली में 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बरेली इकाई के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल की थाना कोतवाली में दी गई तहरीर के मुताबिक। 3 मई 2018 में त्रिस्तरीय जांच में बरेली की 6 इकाइयों द्वारा कूटरचित दस्तावेजों द्वारा ऋण स्वीकृत करने का दोष पाया गया था। इसी के क्रम में मुख्य कार्यपालक खादी ग्राम उद्योग बोर्ड लखनऊ के द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक भ्रष्टाचार निवारण संगठन के द्वारा भेजे गए 15 में 2023 के पत्र के आधार पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बरेली इकाई के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल द्वारा जांच की गई थी जिसके बाद थाना कोतवाली में 6 इकाइयों के 22 पदाधिकारियों फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ऋण स्वीकृत करने का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।जिसमें बरेली की सुरेश शर्मा नगर स्थित इकाई गायत्री ग्राम उद्योग सेवा संस्थान की अध्यक्ष रागनी वर्मा, उपाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, मंत्री विशाल सेठ, सदस्य चंद्र प्रकाश शर्मा, तथा मैसर्स सगीर ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के अध्यक्ष तकमील अहमद , मंत्री सगीर अहमद उपाध्यक्ष तबस्सुम, तथा मैसर्स सीमा ग्राम उद्योग सेवा संस्थान बरेली के अध्यक्ष इलियास खान ,उपाध्यक्ष आफताब बेगम, मंत्री मोहम्मद वासिल खान ,सदस्य बरकत अली और मैसर्स स्वास्तिक ग्राम उद्योग सेवा संस्थान स्थित रजऊ परसपुर फरीदपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार, मंत्री अंशु जौहरी,उपाध्यक्ष रुपेश कुमार और मैसर्स शुक्ला गुड़ खाण्डसारी ग्रामोद्योग सस्थान फरीदपुर अध्यक्ष मालती शुक्ला ,उपाध्यक्ष अतुल कुमार शुक्ला ,मन्त्री आलोक शुक्ला सदस्य धर्म प्रकाश शुक्ला तथा जेएमडी ग्रामो‌द्योग सेवा संस्थान के अध्यक्ष मोहम्मद रफीक ,मन्त्री ममता साहनी, मन्त्री बलवीर सिंह और उपाध्यक्ष जहीर खां के खिलाफ थाना कोतवाली में जानबूझकर धोखाधड़ी करने के मामले में धारा 420, 409 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
मैसर्स गायत्री ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के द्वारा लगाये गये भूमि अभिलेख के जांचकर्ता नरेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार चौबारी, तहसील सदर , मैसर्स सगीर ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के द्वारा लगाये गये भूमि अभिलेख के जांचकर्ता लेखपाल नाजिम मियां क्षेत्र रिच्छा, मेसर्स सीमा ग्रामो‌द्योग सेवा संस्थान बरेली के द्वारा लगाये गये भूमि अभिलेख के जांचकर्ता लेखपाल मोहम्मदअख्तर हुसैन क्षेत्र सनईया रानी, मैसर्स स्वास्तिक ग्रामो‌द्योग सेवा संस्थान ग्राम रजऊपरसपुर फरीदपुर के द्वारा लगाये गये भूमि अभिलेख के जाचकर्ता लेखपाल मोहम्मद शरीक, मैसर्श शुक्ला गुड़ खाण्डसारी ग्रामोद्योग संस्थान के द्वारा लगाये गये भूमि अभिलेख के जांचकर्ता महेन्द्र कुमार लिपिक, नगर पालिका फरीदपुर जेएमडी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के द्वारा लगाये गये भूमि अभिलेख के सम्पत्ति के जांचकर्ता महेश चन्द रजिस्ट्रार कार्यालय, जनपद बरेली के विरुद्ध संस्थान के प्रपत्रों में दिखायी गयी बन्धक भूमि के प्रपत्रों को तैयार किये जाने के सम्बन्ध मे सही जांच रिपोर्ट नही लगाने के कारण धारा 420 मुकदमा पंजीकृत किया गया है तथा इसकी विवेचना भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बरेली इकाई द्वारा किया जाना बताया गया है।

 

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

20 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

20 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

21 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

21 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago