Advertisement

home

60 करोड़ से चमकेगा शहर! निगम ने तैयार की विकास कार्य कराने की रूपरेखा


बरेली। नगर निगम ने 15वें वित्त आयोग के तहत मिले अनुदान से 60 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराने का खाका तैयार किया है। सोमवार को बैठक में प्रस्ताव मंजूरी के लिए लाया जाएगा। इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया होगी।
नगर निगम ने 15वें वित्त आयोग से सड़क और नाली निर्माण के प्रस्ताव तैयार किए हैं। इसके लिए पार्षदों से वार्डों के काम की जानकारी मांगी थी। पार्षदों ने कई छोटे और बड़े काम कराने के लिए प्रस्ताव भेजे हैं।
प्रस्ताव के अनुसार सुभाषनगर में मुख्य नाले के साथ 18 छोटी नालियों को बनाया जाएगा, ताकि जल निकासी की समस्या दूर हो सके। मुख्य मार्केट से रेलवे अंडरपास तक सड़क निर्माण का 1.40 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। इसी वार्ड में खन्ना बिल्डिंग से तपेश्वरनाथ मंदिर तक के लिए 1.5 करोड़ रुपये की लागत से सीसी रोड और नाली का निर्माण होगा।
वार्ड-10 में प्रीति विहार से संभव अस्पताल तक, वार्ड-26 में कुर्मांचल नगर काॅलोनी में आरसीसी नाली और सड़क निर्माण, वार्ड 54 और 61 में धोबी चौराहा से दिव्य प्रकाश प्रेस होते हुए रेलवे लाइन तक सड़क का चौड़ीकरण प्रस्तावित हैं।
इसके अलावा वार्ड 55 में कृष्णा होम्स के सामने मिनी बाईपास रोड से अतुल मिश्रा के मकान तक सडक़ बनेगी। वार्ड 46 में मिनी बाईपास रोड पर भसीन ट्रेडर्स से हार्टमन काॅलेज गेट नंबर दो होते हुए रामलीला ग्राउंड के मेन गेट तक साइड पटरी, नाली निर्माण और हॉट मिक्स सड़क निर्माण किया जाएगा। वार्ड 60 शाहदाना में शहामतगंज चौराहा से साहू गोपीनाथ चौराहा और बांस मंडी रोड होते हुए फूल चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण और नाली की मरम्मत का काम किया जाएगा।

~15 वें वित्त आयोग के बजट से निर्माण कार्यों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस मद से कई वार्डों में काम होने हैं। सड़क और नाली के निर्माण होने से लोगों को समस्याओं से निजात मिलेगी- उमेश गौतम, मेयर।~

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

20 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

20 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

21 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

21 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago