Advertisement

home

प्लाट मे टिन शेड डालकर सामूहिक नमाज पड़ने का ड्रोन से बनाया वीडियो, किया वायरल

  • पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही मे जुटी

बरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां जुमे की नमाज पढ़ने को लेकर ग्राम प्रधान समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. दरअसल ये सभी एक अस्थायी शेड में जुमे की नमाज अदा कर रहे थे. इनके पास इसकी अनुमति भी नहीं थी.

दरअसल त्योहारों और गणतंत्र दिवस को लेकर जिले में निषेधाज्ञा लागू है. ऐसे में इस मामले को लेकर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि बिना परमिशन के 20 से अधिक लोग नमाज पढ़ रहे थे. इसको लेकर हिंदू संगठनों ने पुलिस से शिकायत की थी.

क्षेत्र के जाम सावंत शुमाली गांव में एक जमीन पर 20 से अधिक लोग जमा हुए और सभी ने जुम्मे की नमाज पढ़ना शुरू कर दिया. एक टिन शेड में ये नमाज पढ़ी गई और इसके लिए इनके पास प्रशासन की परमिशन भी नहीं थी

घटना की जानकारी हिंदू संगठनों ने पुलिस को दी. सोशल मीडिया पर भी पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की गई. इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई. पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया. एसएचओ का कहना है कि घटना के ड्रोन वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं. पुलिस कार्रवाई कर रही है.

पुलिस ने इस मामले में ग्राम प्रधान आरिफ, छोटे अहमद, अकील अहमद, मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है. इसी के साथ इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद आरिफ, कादिर अहमद और मुजम्मिल के खिलाफ भी केस दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है. ये मामला चर्चाओं में बना हुआ है.

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

20 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

20 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

21 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

21 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago