Advertisement

home

भाई ने कराया भाई का अपहरण , भाई सहित 8 गिरफ्तार, समय रहते हुआ खुलासा नहीं तो हो सकती थी व्यापारी की हत्या ।

बरेली। थाना बारादरी व भोजीपुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की। अपहरण के एक संगीन मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया और जनपद बांदा से अपहृत हरीश कटियार को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान दो गाड़ियां, 10 मोबाइल फोन, अवैध असलहे , कारतूस और संदूक भी जब्त किया हैं।

19 जनवरी रविवार थाना बारादरी में किरन कटियार ने अपने पति अनूप कटियार के अपहरण के संबंध में शिकायत दर्ज करवाई। मामला गंभीर था, और पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरे मामले की गहन जांच शुरू कराई। 20 जनवरी को रात करीब 10:40 बजे भोजीपुरा क्षेत्र के मियांपुर गांव में एक घर पर दबिश देकर हरीश कटियार को बरामद किया गया।
अपहरणकर्ता हरीश कटियार को एक कमरे में बंद करके रखे हुए थे। इस दौरान उनकी निगरानी मकान मालिक उदित और उमाशंकर कर रहे थे। खाना खाने की आपूर्ति उदित की पत्नी लाली द्वारा की जा रही थी। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने अपहरण के एवज में फिरौती वसूलने की साजिश रची थी।हरीश की बरामदगी के बाद पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाईं। रात करीब 11:00 बजे घुरसमसपुर रोड पर पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की गाड़ियों को घेर लिया। खुद को फंसता देख, आरोपियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन अपहरणकर्ता अंकित उर्फ विनीत, शाहिद और वीरु उर्फ वीरपाल घायल हो गए। इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए।
मौके से टाटा जस्ट और मारुति ईको गाड़ियों के साथ-साथ तीन तमंचे, 315 बोर के कारतूस, और नौ मोबाइल फोन बरामद किए गए।गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने इस अपहरण की योजना काफी पहले बनाई थी। मुख्य आरोपी अनूप कटियार ने अपने भाई हरीश कटियार से पहले भी पैसे उधार लिए थे और आर्थिक संकट में फंसे होने के कारण इस बार फिरौती के लिए उनका अपहरण किया।
अनूप ने बताया कि उसने अपने साथियों अंकित, शाहिद, खेमेंद्र, वीरु, रजत, और ललित के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया। आरोपियों ने बताया कि वे पहले हरीश को चित्रकूट ले जाने की योजना बना रहे थे, लेकिन हरीश के इनकार करने पर उन्होंने उन्हें उनके घर से अगवा कर लिया।
अनूप ने 16 जनवरी को अपने साथियों के साथ बांदा में योजना बनाई। वह खुद अपनी टाटा जस्ट गाड़ी से गया था, जबकि अन्य साथी एक ईको गाड़ी में गए। योजना के तहत हरीश को रात 1:30 बजे उनके घर से उठाया गया। अनूप कटियार और आरोपियों ने हरीश कटियार के साथ ऐसा व्यवहार किया जैसे वे खुद भी अपहरण के शिकार हुए हैं।
अपहरण के बाद आरोपियों ने हरीश के खाते से पेट्रोल के लिए 7,500 रुपये ट्रांसफर कराए और उनका सोना भी छीन लिया। हरीश को मियांपुर गांव में उदित के घर में बंद कर दिया गया था। हरीश ने बताया कि अपहरण के दौरान उन्हें,डराया-धमकाया गया और बार-बार स्थान बदला गया। उनके साथियों ने उन्हें पानी देने के बजाय शराब पिलाई ताकि वे नशे में रहें।
पुलिस ने मुखबिरों की सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर सटीक कार्रवाई की। मुठभेड़ में पुलिस मुठभेड़ के चलते सभी आरोपी पकड़े गए।
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ियां, मोबाइल फोन, तमंचे, कारतूस , संदूक जिसमें हरीश को बंद करते रखते थे और अन्य सामान बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अपह्रत हरीश कटियार ने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के प्रति आभार जाता है उसका कहना था कि उसकी जान पुलिस ने ही बचाई है।

Express views

Recent Posts

सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र का प्रदर्शन करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद

बरखेड़ा।पुलिस की चैकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे फर्जी कार की प्लेट लगाकर चलने बाला…

2 hours ago

कछला घाट के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

​बरखेड़ा।आगामी सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिएआज  सोमवार को गाजीपुर…

2 hours ago

गाली गलौज का विरोध करने पर नशे में महिला के साथ की मारपीट, दांत से काटकर मांस निकाला, थाने में शिकायत

​बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के ग्राम फूटे कुआं कुरैया में शराब के नशे में एक शराबी…

2 hours ago

अवैध संबंधों का खौफनाक अंजाम,पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को पिलाया तेजाब,हुई मौत

बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अवैध संबंधों के चलते एक दिल दहला देने वाली…

4 hours ago

कछला घाट के लिए रवाना हुए कांवड़िए,विधायक ने शिवभक्तों को किया विदा,जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत

​बरखेड़ा। सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए क्षेत्र…

1 day ago

राजेन्द्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में ‘हर घर तिरंगा–2026’ के तहत रंगोली निर्माण प्रतियोगिता आयोजित

मीरगंज, बरेली। ‘हर घर तिरंगा–2026’ अभियान के अंतर्गत राजेन्द्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज, बरेली में…

1 day ago