Advertisement

home

हिन्दू महासभा ने निकाली भव्य श्रीराम पदयात्रा, श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर

विनय सक्सेना@express views
पीलीभीत। अयोध्या में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिले में बुधवार को अखिल भारत हिन्दू महासभा के नेतृत्व में बड़े ही धूमधाम से भव्य श्रीराम पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में शामिल राम दरबार की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, जिला अध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा, जिला महामंत्री मयंक जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना के नेतृत्व में सभी हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में जिलेवासी शहर के छतरी चौराहे स्थित उर्मिल बारात घर पर एकत्रित हुए। जहां से इस भव्य श्रीराम पदयात्रा का शुभारंभ हुआ, यात्रा में सुनगढ़ी एसओ एवं कोतवाल इस पूरी पदयात्रा में शामिल रहे। यात्रा में महिला जिलाध्यक्ष बिन्दु सिंह एवं महिला जिला महामंत्री कविता वंशवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया।
श्रीराम पदयात्रा का शुभारंभ छतरी चौराहे स्थित उर्मिल बारात घर से होकर, सुनगढ़ी थाने, गैस चौराहा, चावला चौराहा, छीपियान मस्जिद, मुख्य बाजार, ड्रमंडगंज चौराहा, लोटन महाराज चौराहा होते हुए कोतवाली तिराहा स्थित ओमकार ट्रेडर्स पर पहुंचकर अखिल भारत हिन्दू महासभा के संरक्षक संजय पांडेय द्वारा प्रभु श्रीराम की स्तुति के साथ यात्रा का समापन हो गया। यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले मुख्य मंदिरों हनुमान मंदिर निकट छतरी चौराहा, सुनगढ़ी तिराहा स्थित मंदिर, अर्धनारीश्वर मंदिर, चावला चौराहा स्थित हनुमान मंदिर, लक्ष्मी टॉकीज निकट शिव जी महाराज विराजमान मंदिर आदि मंदिरों पर रुककर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और दीपक प्रज्ज्वलित किया गया। यात्रा में शामिल सभी ने डीजे पर बज रहे धार्मिक भजनों पर झूमते नाचते हुए पूरी यात्रा में भाग लिया।
हिन्दू महासभा के सभी लोगों ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर जय श्री राम, हर हर महादेव, हिन्दू महासभा प्रचंड हो, भारत देश अखंड हो, भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारे लगाते हुए श्रीराम पदयात्रा धूमधाम से निकाली। इस श्रीराम पदयात्रा में शामिल हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं के ऊपर जनपद वासियों ने दुकानों व प्रतिष्ठानों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा जगह-जगह पदयात्रा में शामिल भक्तों का स्वागत सत्कार किया गया। अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में यह श्रीराम पदयात्रा सफल साबित हुई। वहीं युवा के जिला अध्यक्ष गौरव शर्मा ने इस श्रीराम पदयात्रा में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस विशाल श्रीराम पदयात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला महामंत्री मयंक जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना, नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप, प्रमोद कश्यप, युवा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र मौर्य, प्रकाश, चेतन, मनोज, अंशुल गौरव सिंह, हिरदेश, सनी, लवी, हनी, लखन प्रताप, नरेंद्र, हरिओम, अजय, अमित, अरुण, अनिल, आकाश, अर्जुन, अंकित, कृष्णा, राहुल, महिला जिलाध्यक्ष बिन्दु सिंह, महिला जिला महामंत्री कविता वंशवाल, महिला नगर अध्यक्ष सुमन कश्यप, बीसलपुर हिंदू महासभा के नगर अध्यक्ष सुनील अवस्थी एवं नगर महामन्त्री महन्त अवनीश रत्न के साथ बीसलपुर की टीम एवं बिलसंडा नगर अध्यक्ष विकास मिश्रा एवं युवा नगर अध्यक्ष तनव जायसवाल के साथ बिलसंडा की टीम एवं अन्य तहसीलों एवं वार्ड के लोग सहित सैकड़ों युवा बच्चे बूढ़े सभी लोग इस श्रीराम पदयात्रा में उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रही…

5 hours ago

चौपाल में ग्रामीणों ने विभिन्न मुद्दे उठाए

बरखेड़ा।व्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुड़िया हुलास में ग्राम चौपाल का आयोजन पंचायत घर पर…

17 hours ago

​सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, मासूम बेटे सहित राहगीर की हालत नाजुक

​बरखेड़ा । क्षेत्र में बुधवार दोपहर को हुए एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप…

17 hours ago

मछलियों को चारा डालने गए ग्रामीण की तालाब में डूबकर मौत, मचा कोहराम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर पट्टी में बुधवार दोपहर एक बेहद दुखद घटना सामने आई,…

2 days ago

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​बरखेड़ा । क्षेत्र के ग्राम करनापुर में मंगलवार को 32 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध…

2 days ago

बोलेरो पिकअप की टक्कर से एक व्यक्ति हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरेली।फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में मंगलवार को कस्बे में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल…

2 days ago