Advertisement

home

हरीश कटियार अपहरण कांड के फरार दो आरोपी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

 

बरेली। भोजीपुरा और देवरनिया थानों की टीम ने हरीश कटियार अपहरण कांड के फरार दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है आरोपियों के पैर में गोली लगी है जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे 3 खोखा कारतूस और 3 जिंदा कारतूस बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल दो मोबाइल और हरीश कटियार से छीनी गई चैन और अंगूठी बरामद की है वही तीसरे की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली अपहरण कांड के फरार आरोपी भोजीपुरा और देवरनिया क्षेत्र में छिपे हुए हैं सुबह पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सेमीखेड़ा फाटक और भोपतपुर मार्ग पर घेराबंदी की इस दौरान अभियुक्तों ने पुलिस पर फायरिंग की आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है गिरफ्तार हुए आरोपी में रजत उर्फ उमेश और खेमेन्द्र हैं एक आरोपी अभी भी फरार है पुलिस उसकी भी तलाश में जुटी है पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हरीश कटियार का अपहरण उनके चचेरे भाई अनूप कटियार के कहने पर किया गया था योजना के अनुसार हरीश को बहाने से अपने साथ ले जाकर अपहरण करना था लेकिन योजना फेल होने पर उन्होंने हरीश को जबरदस्ती उठा लिया इस कार्रवाई में पुलिस टीम के दो सदस्य भी घायल हुए है सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

 

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

19 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

20 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

20 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

20 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago