Advertisement

home

कुतुबखाना पर अतिक्रमण हटाने पर नोंकझोंक

  • सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी ट्रैफिक पहुंचे, 60 हजार जुर्माना


बरेली। सड़कों से अतिक्रमण को हटाने के लिए गुरुवार को नगर निगम, पुलिस प्रशासन का संयुक्त अभियान चलाया गया। तकरीबन साढ़े 4 घंटे चले इस अभियान में रोड के किनारे बैठे अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान दुकानदारों और टीम के बीच नोंकझोंक हुई। इस अभियान में 60 हजार का जुर्माना वसूला गया है।
अभियान में सिटी मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ला, एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खां और अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार यादव टीम के साथ कुतुबखाना पहुंचे। उन्होंने राजस्व निरीक्षक सचिदानंद सिंह, नीरज गंगवार व प्रवर्तन दल को बुलाया। अभियान के तहत सबसे पहले कुमार टाकीज से सराय खाम रोड तक अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। इसके बाद कुतुबखाना चौक से बड़ा बाजार से साप्ताहिक बाजार हटाने की कार्रवाई की गई। रोड किनारे अतिक्रमण करने वालों को खदेड़ा गया। सामान जब्त करने की कार्रवाई की गई। इसके बाद कुतुबखाना चौक से जिला अस्पताल रोड से नावल्टी तक अभियान चलाया।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 26 दिसंबर को हुई जिला व्यापार बंधु बैठक में निर्देश दिए गए थे। जिसमें कुतुबखाना सब्जी मंडी रोड से कुमार टाकीज से सराय खाम होते हुए बांसमंडी रोड पटरी से अस्थाई अतिक्रमण हटाने का मामला उठा था।
अतिक्रमण हटाने के लिए टीम जैसे ही कुतुबखाना पर पहुंची तो भगदड़ मच गई। कुछ दुकानदारों तक टीम आने की सूचना पहले की पहुंच गई थी। टीम जब तक वहां पहुंची अतिक्रमणकारियों ने अपने अपने सामान को ठेलों में भरकर वहां से भाग निकले। जब टीम पहुंची तो रोड एक दम अतिक्रमण मुक्त मिला। वहां भीड़ जरूरी थी लेकिन अतिक्रमण करने वाले नहीं थे।

Express views

Recent Posts

सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र का प्रदर्शन करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद

बरखेड़ा।पुलिस की चैकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे फर्जी कार की प्लेट लगाकर चलने बाला…

2 hours ago

कछला घाट के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

​बरखेड़ा।आगामी सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिएआज  सोमवार को गाजीपुर…

2 hours ago

गाली गलौज का विरोध करने पर नशे में महिला के साथ की मारपीट, दांत से काटकर मांस निकाला, थाने में शिकायत

​बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के ग्राम फूटे कुआं कुरैया में शराब के नशे में एक शराबी…

2 hours ago

अवैध संबंधों का खौफनाक अंजाम,पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को पिलाया तेजाब,हुई मौत

बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अवैध संबंधों के चलते एक दिल दहला देने वाली…

4 hours ago

कछला घाट के लिए रवाना हुए कांवड़िए,विधायक ने शिवभक्तों को किया विदा,जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत

​बरखेड़ा। सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए क्षेत्र…

1 day ago

राजेन्द्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में ‘हर घर तिरंगा–2026’ के तहत रंगोली निर्माण प्रतियोगिता आयोजित

मीरगंज, बरेली। ‘हर घर तिरंगा–2026’ अभियान के अंतर्गत राजेन्द्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज, बरेली में…

1 day ago