Advertisement

home

बरेली पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, पीवीआर में अभिनेता को देख दर्शक हुए खुश 

बरेली।बॉलीवुड अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद ने गुरुवार को इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, “कर्म करो और फल की चिंता मत करो।अच्छे कर्मों से मिलने वाली दुआओं में अपार शक्ति होती है।”

बॉलीवुड अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद ने गुरुवार को इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, “कर्म करो और फल की चिंता मत करो। अच्छे कर्मों से मिलने वाली दुआओं में अपार शक्ति होती है।”

उन्होंने बताया कि आज जो भी उन्होंने हासिल किया है, वह लोगों की दुआओं का ही परिणाम है। उनके माता-पिता ने उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, जिससे उन्होंने हर कठिनाई का सामना किया।

कोरोना महामारी के दौरान किया लाखों लोगों की मदद
सोनू सूद ने याद किया कि कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने और उनकी टीम ने करीब साढ़े सात लाख प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने में मदद की।

उन्होंने कहा कि इस कार्य ने उन्हें भावनात्मक और मानसिक रूप से बेहद मजबूत बना दिया।

मुंबई तक का सफर और संघर्ष की कहानी साझा की
अभिनेता सोनू सूद ने कहा, “हैसियत आसमान की तरह होनी चाहिए, क्योंकि जमीन कितनी भी महंगी हो, कोई न कोई उसे खरीद लेता है।”

उन्होंने बताया कि पंजाब से मुंबई तक के सफर में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी शुरुआती संघर्षों, फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने और सफलता की कहानी साझा की।

उन्होंने अपनी पहली निर्देशित फिल्म “फतेह” का जिक्र करते हुए कहा कि यह फिल्म युवाओं के लिए प्रेरणादायक होगी।

TEDx सीजन-3 में दिग्गजों ने साझा किए अनुभव
इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में आयोजित TEDx सीजन-3 के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने अपने विचार साझा किए।

‘फतेह’ के शो में पहुंचे सोनू सूद, फैंस हुए रोमांचित
गुरुवार को फीनिक्स मॉल स्थित पीवीआर सिनेमा में सोनू सूद की नई फिल्म ‘फतेह’ का शो चल रहा था। अचानक थिएटर में उनकी मौजूदगी से दर्शक रोमांचित हो गए।

अपने पसंदीदा अभिनेता को सामने पाकर दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं और उत्साह से उनका स्वागत किया।

फैंस ने सोनू सूद के साथ सेल्फी और रील्स बनाने का मौका नहीं छोड़ा। अभिनेता ने भी अपने प्रशंसकों के साथ खुलकर बातचीत की और तस्वीरें खिंचवाईं।

दर्शकों ने उनकी सादगी और ज़मीन से जुड़े स्वभाव की जमकर तारीफ की।

“सोनू सूद सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि रियल हीरो हैं” – फैंस
थिएटर में मौजूद एक फैन ने कहा, “सोनू सूद सिर्फ पर्दे पर हीरो नहीं हैं, बल्कि असल जिंदगी में भी वे एक सच्चे हीरो हैं।” वहीं, एक अन्य प्रशंसक ने कहा, “उनकी सादगी और लोगों की मदद करने का जज़्बा उन्हें सबसे अलग बनाता है

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

19 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

20 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

20 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

20 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago