Advertisement

home

गूगल मैप ने फिर लोगों का भटकाया, इस बार दो फ्रांसीसी नागरिक पहुंचे गलत रास्ते पर

  • गलत मैपिंग के कारण पहले भी जा चुकी है तीन लोगों जान

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

गूगल मैप ने फिर लोगों का भटकाया, इस बार दो फ्रांसीसी नागरिक पहुंचे गलत रास्ते पर

बरेली। गूगल मैप ने फिर लोगों का भटका दिया। इस बार दो फ्रांसीसी नागरिक गलत रास्ते पर पहुंच गए। रात में उनको भटका देख स्थानीय लोगों ने दोनों को पुलिस चौकी पर पहुंचाया। पुलिस ने उन्हें सही रास्ता दिखाया।

दिल्ली से नेपाल के काठमांडु जा रहे साइकिल सवार दो फ्रांसीसी नागरिक रास्ता भटककर बरेली के बहेड़ी में चुरैली डैम के करीब पहुंच गए।रास्ता भटकने पर वो पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिसकर्मियों से मदद मांगी।

फ्रांसीसी नागरिकों की भाषा न समझने से पुलिसकर्मी उनकी समस्या नहीं समझ पाए। इस पर एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों से फोन पर उनकी बात करा दी। तब पुलिस ने उन्हें सुरक्षा में सही रास्ते पर पहुंचाया।

पुलिस के मुताबिक फ्रांस के ब्रायन जैक्स गिलबर्ट और सेबेस्टीयन फ्रैंकॉइस ग्रेबियल सात जनवरी को फ्लाइट से दिल्ली आए थे।

उन्हें साइकिल से नेपाल के काठमांडु जाना था। वो दोनों अगले दिन ही दिल्ली से साइकिल लेकर चल दिए। बताया जा रहा है कि दोनों साइकिल सवार पर्यटक गूगल मैप के सहारे रास्ता देखकर जा रहे थे।

स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी पहुंचाया
फ्रांसीसी नागरिकों को पीलीभीत होकर उत्तराखंड के टनकपुर के रास्ते काठमांडु जाना था, लेकिन वह रास्ता भटककर बहेड़ी के चुरेली डैम की ओर पहुंच गए। वहां बृहस्पतिवार रात 11 बजे करीब भटके तो स्थानीय लोग उन्हें पुलिस चौकी ले आए।

फ्रांसीसी नागरिकों की फ्रेंच भाषा पुलिसकर्मी नहीं समझ पाए तब एसएसपी अनुराग आर्य तक जानकारी पहुंची। एसएसपी ने फोन पर उनसे बात की। अंग्रेजी में बात करके समस्या समझी और फिर पुलिस ने उन्हें सही दिशा का नक्शा बनाकर रास्ता समझाया और अपने क्षेत्र से सही रास्ते पर निकलवा दिया।

तीन लोगों की जा चुकी है जान
आपको बता दें कि पहले भी बरेली में गूगल मैप से गलत रास्ते पर जाने के पहले भी मामले सामने आ चुके हैं। जिसमे तीन लोगो की जान जा चुकी है।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

20 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

20 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

20 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

20 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago