Advertisement

Categories: home

फर्जी ट्रांसपोर्टर ने सामान भेजने के नाम पर पत्रकार से किया फ्रॉड

मोहित जौहरी@express views
पीलीभीत।माल के परिवहन के लिए माल वाहक सेवा की तलाश कर रहे वरिष्ठ पत्रकार को फोन पर माल की एडवांस बुकिंग के नाम पर सायबर अपराधी ने ठगी को अंजाम दे दिया।

पीलीभीत के मोहल्ला पकड़िया निवासी वरिष्ठ पत्रकार विनय सक्सेना अपने कुछ सामान को हैदराबाद स्थित अपने बेटे के पास पहुंचाने के लिए माल वाहक सेवा की तलाश कर रहे थे। इस दौरान उनको इंटरनेट पर एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का एड्रेस मिला। उन्होंने इंटरनेट पर दिये गए तिरुपति लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बहेड़ी के कांटेक्ट नंबर पर संपर्क किया। जिस पर कम्पनी मालिक द्वारा खुद को बहेड़ी का बताते हुए गाड़ी 18 हजार में बुकिंग करने का आश्वासन दिया।और एडवांस के नाम पर पहले 5 हजार रुपये जमा करने को कहा। लेकिन पत्रकार द्वारा 4हजार जमा कर दिए गए तब ट्रांसपोर्ट कम्पनी की ओर से किसी दूसरे व्यक्ति ने खुद को मालिक बताते हुए कहा कि पहले जिससे बात हुई थी वो मेरा मैनेजर था उसको जानकारी नही है, हम आधा पैसा पहले लेते हैं इसलिए आप 9 हजार रुपये एडवांस जमा करें।

विनय सक्सेना को कुछ शक होने के बाबजूद उन्होंने 5 हजार रुपये और उसके खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिये किंतु जब बाद में समान की बुकिंग के बाबजूद ट्रांसपोर्टर ने फोन नही उठाया तो उनको कुछ शक हुआ। और विनय सक्सेना ने कथित ट्रांसपोर्टर को वाट्सएप किया तब उसने नम्वर स्विच ऑफ कर लिया। जिसके बाद पत्रकार विनय सक्सेना ने आरोपी की शिकायत सायबर सेल् में करते हुए मुकदमा पंजिकृत करवाया है, फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

Express views

View Comments

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

19 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

19 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

19 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

19 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago