Advertisement

home

नाबालिक किशोरी के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने घर मे घुस कर दुष्कर्म करने का किया प्रयास

  • किशोरी के चीखने पर लोगो ने पकड़कर पीटा और पुलिस सौपा

बरेली।घर में घुसकर अन्य समुदाय के एक युवक ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने की कोशिश की। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी को परिजन ने दबोच लिया और धुनाई कर दी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला बरेली के थाना सिरौली क्षेत्र का बताया जा रहा है। आरोप है कि घर में नाबालिग लड़की अपनी भैंस को पानी पिला रही थी, इसी बीच अन्य समुदाय का एक युवक घर में घुस गया। घर के अंदर से कुंडी लगाने के बाद दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। जब लड़की ने शोर मचाया तो उसका मुंह बंद करके जमीन पर गिरा दिया। आवाज सुनकर किसी तरह लड़की के परिजन घर में घुसे और आरोपी को दबोच लिया।

आरोपी को पकड़कर परिजन ने जमकर धुनाई कर दी। उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परिजन ने आरोपी के खिलाफ थाना सिरौली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

Express views

Recent Posts

जिंदगी की जंग लड़ रहा युवक, सड़क हादसे के बाद आया ब्रेन हैमरेज,इलाज के लिए 16 लाख रुपये की जरूरत

परिजनों व मित्रों ने की मदद की गुहार। क्राउडफंडिंग के जरिये भी की जा रही…

4 hours ago

महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रही…

10 hours ago

चौपाल में ग्रामीणों ने विभिन्न मुद्दे उठाए

बरखेड़ा।व्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुड़िया हुलास में ग्राम चौपाल का आयोजन पंचायत घर पर…

22 hours ago

​सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, मासूम बेटे सहित राहगीर की हालत नाजुक

​बरखेड़ा । क्षेत्र में बुधवार दोपहर को हुए एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप…

22 hours ago

मछलियों को चारा डालने गए ग्रामीण की तालाब में डूबकर मौत, मचा कोहराम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर पट्टी में बुधवार दोपहर एक बेहद दुखद घटना सामने आई,…

2 days ago

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​बरखेड़ा । क्षेत्र के ग्राम करनापुर में मंगलवार को 32 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध…

2 days ago