बरेली । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मीरगंज पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति गीतों के साथ फिल्मी गीत चलो इश्क लड़ाएं सनम.. पर ठुमके लगे।
वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक से प्रकरण पर जवाब तलब किया है।
वायरल वीडियो में एक युवक फिल्मी गाने पर डांस करता दिख रहा है। पास में ही आशा कार्यकर्ता और अन्य स्वास्थ्यकर्मी खड़े दिख रहे हैं। युवक को रोकने की बजाय ये लोग तालियां पीट रहे हैं।
सोमवार को सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने सीएचसी परिसर में फिल्मी गीतों पर थिरकने के वीडियो को लेकर मीरगंज चिकित्सा अधीक्षक से जबाव मांगा है। संतोषजनक जबाव न मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
ठेके पर सफाई कर्मी है डांस करने वाला युवक
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय कुमार पाल के मुताबिक सोमवार को उन्होंने डांस का वीडियो देखा।
कहा कि गणतंत्र दिवस पर राष्ट्र ध्वज फहराने के बाद स्टाफ को मिठाई वितरित कर वे किसी कार्य से चले गए थे।
तब तक ऐसी कोई हरकत नहीं हुई थी। बताया कि डांस कर रहा युवक आउटसोर्स सफाईकर्मी है। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है। जो दिशानिर्देश होंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…