Advertisement

home

देशभक्ति के गीतों की अंत्याक्षरी में रानी लक्ष्मीबाई और मंगल पांडेय ग्रुप ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

  • मेरे देश की धरती सोना उगले-उगले हीरे मोती से शुरू हुई अंत्याक्षरी


बरेली। मानव सेवा के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति के गीतों की अंत्याक्षरी का आयोजन सोमवार को क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय सभागार में हुआ ।अंत्याक्षरी में पुरुष के ग्रुप का नाम मंगल पांडेय ग्रुप औऱ महिलाओं के ग्रुप का नाम रानी लक्ष्मीबाई रहा।अंत्याक्षरी का प्रारंभ म से “मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती”से मंगल पांडेय ग्रुप के सुधीर मोहन ने किया। “त” शब्द से महिलाओं का ग्रुप रानी लक्ष्मी बाई की प्रीति सक्सेना ने अपना गीत “ताकत वतन की हमसे है” प्रस्तुत किया। इसका जवाब “है” शब्द से मंगल पांडेय ग्रुप के क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने “है प्रीत जहाँ की रीति सदा’ सुनाया।इसी तरह राजेश गौड़ ने दुनिया को दिखा देंगे तूफान उठा देंगे प्रस्तुत किया। अंत्याक्षरी में मंगल पांडेय ग्रुप को 4 और रानी लक्ष्मी बाई ग्रुप को 5 प्वांइट मिले। कुल 18 लोगों ने हिस्सा लिया।मधु वर्मा के “ऐ मेरे वतन के लोगों” काफी पसंद किया गया। अनूप जायसवाल मेरी आवाज सुनो,डा.अतुल वर्मा ऐ मेरे प्यारे वतन,अनिल गुप्ता का गीत हम उस देश के वासी हैं इंद्र देव त्रिवेदी का गीत फिर भी दिल है हिंदुस्तानी,ब्रजेश सक्सेना का कर चले हम फिदा जाने तन साथियों ,डॉ. असित रंजन की ऐ वतन ऐ वतन की प्रस्तुति रही वहीं सीमा सक्सेना असीम का गीत सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तान हमारा, मंजू लता पुरवा सुहानी आई रे तथा डा. अनिला रंजन का गीत आओ बच्चों तुम्हें दिखएँ झांकी हिंदुस्तान की प्रस्तुत हुआ। अंत में सभी का आभार क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने प्रस्तुत किया।

Express views

Recent Posts

​मेड़ के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में तीन बीघा जमीन की मेड़ सीधी करने को लेकर…

16 hours ago

नशेड़ी ने महिला के सिर पर मारी कसी,​ सीएचसी में कराया भर्ती

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में शनिवार दोपहर शराब के नशे में धुत एक युवक…

16 hours ago

बी फार्मा के छात्र की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के बादशाहनगर गांव में 22 वर्षीय बी फार्मा छात्र मिथुन मौर्य…

16 hours ago

मेयर डॉ. उमेश गौतम को जान से मारने की मिली धमकी,FIR दर्ज

बरेली। उत्तर प्रदेश मेयर काउंसिल के अध्यक्ष और बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम को…

1 day ago

भाई दूज पर पत्नी को लेने गए युवक की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा।भाई दूज के मौके पर मायके गईपत्नी को लेने ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

2 days ago

पीलीभीत में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट और धमकी का मामला दर्ज

​ बरखेड़ा ।क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर हुक्मी में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर…

2 days ago