Advertisement

home

ई रिक्शा चोरी करने वाले 2 चोरों को मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार

बरेली। सुभाषनगर पुलिस ने ई रिक्शा चोरी करने वाले 2 चोरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से 5 ई-रिक्शा, 40 बैटरी, 6 टायर, 5 रिम, 2 स्टेपनी, 2 मोबाइल ,1,200 रुपए नगद और एक 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है।

बरेली रेलवे जंक्शन इलाके से बीते दिनों से काफी ई-रिक्शा चोरी होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। थाना सुभाषनगर पुलिस को सूचना मिली कि मिलक में बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय के अंदर ई-रिक्शा चोर ई रिक्शा को चोरी करके तथा उनके स्पेयर पार्ट्स को बाउंड्री वॉल के अंदर रख देते है। फिलहाल रिक्शा चोरी करके बीडीए गेट की तरफ से उसी बाउंड्रीवॉल के अंदर जा रहे हैं। थाना सुभाषनगर पुलिस ने सूचना पाकर बीडीए को जाने वाले रास्ते में चेकिंग करना शुरू कर दिया ,पुलिस को 2 लोग ई-रिक्शा से आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों लोग भागने लगे, पुलिस ने ललकार कर रोकने का प्रयास किया ,तो उन पर फायरिंग करना शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक व्यक्ति के गोली लग गई। घायल व्यक्ति के दाहिने पैर में गोली लगी और उसके हाथ में 315 बोर का तमंचा था जिसकी नाल में 315 बोर का कारतूस फंसा हुआ था।
पूछताछ करने पर उसने अपना नाम महेशचंद्र पुत्र देवीदास निवासी मोहल्ला सुभाष बाटिका बिहारीपुर थाना कोतवाली बरेली बताया। वहीं पुलिस ने दूसरे व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया जिसने अपना नाम रजत बाबा पुत्र स्व.नन्हेबाबू कश्यप निवासी बिहारीपुर थाना कोतवाली बरेली बताया।
पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के 5 ई रिक्शा,40 बैटरा व 6 टायर, 5 रिम, 2 स्टैपनी, 2 अदद मोबाईल ,1200 रुपए नगद व एक अदद तमंचा 315 बोर व नाल में फंसा खोखा कारतूस व एक खोखा कारतूस व 02 कारतूस बरामद किए हैं।
गिरफ्तार किए गए महेशचंद्र पर 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज है जबकि दूसरे अभियुक्त रजत बाबू पर पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। थाना सुभाष नगर पुलिस दोनों चोरों को न्यायालय के समक्ष पेश करने जा रही है।

Express views

Recent Posts

अखिलेश को मथुरा जाने की चुनौती, सपा-कांग्रेस और ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य

बरेली ।  डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला उन्होंने सपा…

6 hours ago

अवैध हथियारों की फैक्ट्री का पर्दाफाश,चार आरोपी गिरफ्तार

बरेली।  बहेड़ी में पुलिस ने अवैध हथियारों के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए एक…

6 hours ago

डॉ प्रमोद शर्मा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पत्रकारों को किया सम्मानित

बरेली। मीरगंज तहसील तहसील क्षेत्र में पंडित मुकुट बिहारी लाल बैंकट हॉल में प्रमुख समाजसेवी…

7 hours ago

10 दिवसीय रामलीला महोत्सव मेले में दंगल का हुआ आयोजन

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव गाजीपुर कुंडा में शीतलामाता धर्मार्थ सेवा संस्थान की ओर से आयोजित…

15 hours ago

सड़क किनारे एक अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप

बरखेड़ा।पीलीभीत बीसलपुर राजमार्ग पर ग्राम नबादा महेश के पास सड़क किनारे एक अज्ञात शव मिलने…

15 hours ago

​तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो भाई जख्मी

​बरखेड़ा। कस्बे में मोबाइल खरीदने आ रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों को किसी अज्ञात…

16 hours ago