Advertisement

home

बहेड़ी के राइस मिलर पर एडीजी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा. स्टे होने के बाबजूद खड़ी फ़सल उजाड़ डाली

बरेली। बहेड़ी मे स्टे होने के बावजूद राइस मिलर नें खेती के जमीन पर दबंगई के बल पर ट्रैक्टर से खड़ी फ़सल उजाड़ डाली.पीड़ित नें ज़ब इसका विरोध किया तो दबंग लोग उन लोगो नें जान से मारने की धमकी देने लगे.जिसके बाद पीड़ित नें मामले की शिकायत एडीजी जोन बरेली से की जिस पर एडीजी जोन रमित शर्मा के आदेश पर बहेड़ी कोतवाली मे राइस मिलर समेत कई लोगो पर मुकदमा दर्ज हुआ।

मंडनपुर शुमाली गांव के रहने वाले रमन अरोरा का कहना है कि उसकी पुत्री नताशा व भतीजी श्यामली पुत्री स्व0 श्याम लाल अरोरा मंडनपुर शुमाली स्थित ज़मीन आराजी में 2008 से काबिज है। उसने अपने भाई जीवन लाल पुत्र कस्तूरी लाल की ज़मीन खरीद ली थी। जीवन लाल की मृत्यु हो जाने के बाद उनके पुत्र गौरव अरोरा ने अपनी मां नीलम अरोरा के साथ मिलकर उसकी आवासीय भूमि को पहले खुर्द बुर्द किया फिर भूमाफियाओं के साथ मिलकर फर्जी कागज तैयार कर लिए और उन दोनों मां बेटे ने कुख्यात भूमाफिया जलीस डायमण्ड उसके पुत्र अज़ीम अख्तर व उसकी पुत्रवधु मन्तशा के नाम रजिस्ट्री करा दी जबकि उस दौरान उस जमीन पर स्थगन आदेश था। और खतौनी में नताशा और श्यामली अरोरा के नाम दर्ज थे। उक्त जमीन पर हथियार के बल पर जलीस डायमंड,अज़ीम अख्तर,शानू अख्तर व मुजाहिद अख्तर ने ट्रैक्टर से उसकी फसल को नष्ट कर दिया। जब वह पहुंचा तो उसने पुलिस को बुला लिया लेकिन उक्त दबंगो ने उसे पूलिस के सामने ही जान से मारने की धमकी दी। जिसके पीड़ित रमन अरोड़ा नें बरेली जाकर एडीजी जोन कार्यालय पर जाकर आरोपी राइस मिलर के खिलाफ शिकायती पत्र दिया जिसके बाद एडीजी जोन रमित शर्मा नें बहेड़ी कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दें दिया।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

19 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

19 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

19 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

19 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago