Advertisement

home

DM पहुंचे तहसील, मचा हड़कंप, दिए निर्देश

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने तहसील मीरगंज में कार्यालय एवं न्यायालय का निरीक्षण किया।
▶️निरिक्षण के दौरान राजस्व न्यायालय में योजित/लंबित वादों एवं सबसे पुराने वादों की पत्रावलियों का अवलोकन कर वादों के समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गये।
▶️उक्त के अतिरिक्त तहसील के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया गया और  कार्यालय में साफ सफाई तथा अभिलेखों को व्यवस्थित रूप से रखने तथा जनसामान्य की समस्याओं को शीघ्रता से निस्तारित करने आदि के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
▶️निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ शिकायतकर्ताओं के वादों निस्तारण हो गया है लेकिन पोर्टल पर अभी भी वह लंबित दिख रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पोर्टल पर भी निस्तारण अपलोड करने तथा अवशेष वादों को यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
▶️निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मीरगंज को निर्देश दिए गए कि पुराने वादों की लगातार समीक्षा की जाए और उनका निस्तारण भी कराया जाए।
▶️निरीक्षण के समय संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जो भी परवाने आते है उन्हें फाइलों में ही लगाया जाये।पुनर्स्थापना की पत्रावली को भी देखा गया और शिकायतों का निस्तारण शीघ्र करने निर्देश दिए गए।
▶️तहसीलदार मीरगंज न्यायालय में धारा 34 का वाद राहुल कुमार बनाम गोविंद राम 2019 में दायर हुआ जो अदम पैरवी में निरस्त हुआ पुनः 2024 में रिस्टोर कर आदेश हुआ किंतु आदेश पोर्टल पर अपलोड नहीं हुआ जिस कारण खतौनी में नामांतरण नहीं हो सका।
▶️एक वाद धारा 67 के अंतर्गत नबी अहमद बनाम ग्राम सभा की पत्रावली देखी उसमें पाया कि तहसीलदार द्वारा वाद के निस्तारण आदेश में खाद के गड्ढों पर कोई अवैध कब्जा ना होना दर्शाया गया है जबकि उपजिलाधिकारी द्वारा लेखपाल से बात करने पर पता लगा कि उस पर पक्का निर्माण किया हुआ है तदोपरांत जिलाधिकारी द्वारा स्वयं मौके पर ग्राम सिंधौली में जाकर देखा गया तथा खाद के गड्ढों की पैमाइश कराई जो मौके पर कम पाया गया तथा अन्य भाग पर अवैध कब्जा पाया गया जिसके क्रम में अवैध कब्जादार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने व क्षतिपूर्ति की वसूली किए जाने के निर्देश दिए तथा उसी ग्राम सिधौली की अन्य दो वादों की पत्रावलियां ग्राम सभा बना अब्दुल हमीद एवं ग्राम सभा बनाम इरशाद सहित तीनों पत्रावलियों एवं मौके पर पैमाइश आदि कराये जाने के संबंध में अपर जिलाधिकारी नगर को निर्देश दिए गये, जो अपनी आख्या जांचोपरान्त सौपेंगे तत्पश्चात अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी
▶️निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से पूछा गया कि गांव की साफ-सफाई होती है, जिस ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया कि निरंतर साफ-सफाई होती है।
▶️निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, उपजिलाधिकारी मीरगंज तृप्ति गुप्ता, तहसीलदार मीरगंज सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

चौपाल में ग्रामीणों ने विभिन्न मुद्दे उठाए

बरखेड़ा।व्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुड़िया हुलास में ग्राम चौपाल का आयोजन पंचायत घर पर…

13 hours ago

​सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, मासूम बेटे सहित राहगीर की हालत नाजुक

​बरखेड़ा । क्षेत्र में बुधवार दोपहर को हुए एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप…

13 hours ago

मछलियों को चारा डालने गए ग्रामीण की तालाब में डूबकर मौत, मचा कोहराम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर पट्टी में बुधवार दोपहर एक बेहद दुखद घटना सामने आई,…

1 day ago

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​बरखेड़ा । क्षेत्र के ग्राम करनापुर में मंगलवार को 32 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध…

2 days ago

बोलेरो पिकअप की टक्कर से एक व्यक्ति हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरेली।फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में मंगलवार को कस्बे में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल…

2 days ago

बीडीए की बड़ी कार्रवाई: बरेली में सपा नेता का कोचिंग सेंटर सील, एक कमरे में ठूंसकर बिठाए थे 150 छात्र

लखनऊ अग्निकांड के बाद दूसरे दिन भी जारी रहा सघन चेकिंग अभियान,सिर्फ एक फीट चौड़ी…

2 days ago