Advertisement

home

रोडवेज और ईको भिड़ंत में दो की मौत, कई घायल

बरेली ।पीलीभीत हाईवे पर सवारियों से भरी एक ईको कार और रोडवेज बस की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ईको कार चालक मौके से फरार हो गया, वहीं रोडवेज बस भी टक्कर मारकर भाग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पीलीभीत रोड पर इनायत गांव के पास बुधवार सुबह करीब 8 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें 26 वर्षीय इकबाल पुत्र इस्तियाक और 50 वर्षीय चेतराम की मौके पर मौत हो गई। वहीं सोमवती और श्यामलाल गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद ईको कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया, वहीं टक्कर मारने के बाद रोडवेज बस भी मौके से फरार हो गई। पुलिस अब दोनों वाहनों और उनके चालकों की तलाश में जुट गई है। बता दें कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Express views

Recent Posts

कछला घाट के लिए रवाना हुए कांवड़िए,विधायक ने शिवभक्तों को किया विदा,जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत

​बरखेड़ा। सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए क्षेत्र…

20 hours ago

राजेन्द्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में ‘हर घर तिरंगा–2026’ के तहत रंगोली निर्माण प्रतियोगिता आयोजित

मीरगंज, बरेली। ‘हर घर तिरंगा–2026’ अभियान के अंतर्गत राजेन्द्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज, बरेली में…

1 day ago

कावड़ियों का जत्था कछला गंगाघाट के लिए रवाना, विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

​​बरखेड़ा : सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक करने…

1 day ago

महिला से दुष्कर्म का आरोप, युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के नगरा चौराहे के पास एक निर्माणाधीन मकान में महिला से…

2 days ago

गांधी स्टेडियम से निकली भव्य ‘हर घर तिरंगा रैली’, एसपी-डीएम ने हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व

पीलीभीत। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शनिवार को गांधी स्टेडियम से विशाल तिरंगा रैली…

2 days ago

थाना समाधान दिवस में एसपी और डीएम ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

पीलीभीत। थाना जहानाबाद में आयोजित थाना समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुकीर्ति माधव और…

2 days ago