बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में सुअर पालन का व्यवसाय करने वाले सुरेंद्र सिंह ने आत्महत्या कर ली। उसने मरने से पहले छह मिनट का वीडियो बनाया, जिसमें अपनी पत्नी, सास और पत्नी के मुंहबोले जीजा पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना इज्जतनगर क्षेत्र की सैनिक कालोनी निवासी सुरेंद्र सिंह ने भोजीपुरा के गांव मोहम्मदपुर ठाकुरान में सुअर पालन बाड़े के पास बने कमरे में 25 जनवरी को सुबह फंदा लगाकर जान दे दी थी। मौत से पहले सुरेंद्र ने वीडियो बनाकर अपने रिश्तेदार के पास भेज दिया था, जिसमें उसने अपनी सास, पत्नी और उसके मुंहबोले जीजा पर उत्पीड़न के आरोप लगाए।
वीडियो में वयां किया दर्द
सुरेंद्र ने मरने से पहले वीडियो बनाया। इसमें वह कहता है कि मेरी जिंदगी में समय गुजर रहा है। मैं अकेला ही रह गया हूं। मेरे साथ कोई नहीं है। साल 2020 में मेरी शादी हुई थी, तब मुझे लगा मेरी जिंदगी सही हो जाएगी। मैं जिंदगी को सही करने के लिए काम में लग गया। बीवी को प्यार से रखना चाहा, लेकिन उसका कहीं और चक्कर था। शादी से पहले ही उसका चक्कर चल रहा था। उसकी मां कहती थी कि मेरी बेटी 15 दिन ससुराल रहेगी, 15 दिन मायके में रहेगी। आखिरकार वही हुआ। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मुझ पर मुकदमे कराए। मेरा जीना मुश्किल हो गया है। वह यह चाहती है कि मैं जिंदगी सही से न जी पाऊं। प्रेमी से पिटवाया। धमकी दी थी कि 15-20 लाख रुपये देकर फैसला कर लें
सुरेंद्र आगे कहता है कि शादी करके खुश रहना चाहता था, क्या यह मेरी गलती थी। लड़का होना बहुत बड़ा गुनाह है, क्योंकि आपकी कोई सुनने वाला नहीं है। न कानून और पुलिस। जीना नहीं चाहता। मरने की हिम्मत भी नहीं मेरे अंदर… लेकिन क्या करूं हालात ऐसे आ जाते हैं कि आदमी गलत कदम उठा लेता है। मैं मम्मी पापा को बहुत प्यार करता हूं। सरकार से गुजारिश है कि मेरे मम्मी पापा को कोई परेशान न करे। आखिर में कहा कि मेरे शव का पोस्टमार्टम न कराया जाए।
बरखेड़ा। सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए क्षेत्र…
मीरगंज, बरेली। ‘हर घर तिरंगा–2026’ अभियान के अंतर्गत राजेन्द्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज, बरेली में…
बरखेड़ा : सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक करने…
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के नगरा चौराहे के पास एक निर्माणाधीन मकान में महिला से…
पीलीभीत। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शनिवार को गांधी स्टेडियम से विशाल तिरंगा रैली…
पीलीभीत। थाना जहानाबाद में आयोजित थाना समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुकीर्ति माधव और…