Advertisement

home

पति ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी पर लगाये गम्भीर आरोप, पत्नी व सास समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में सुअर पालन का व्यवसाय करने वाले सुरेंद्र सिंह ने आत्महत्या कर ली। उसने मरने से पहले छह मिनट का वीडियो बनाया, जिसमें अपनी पत्नी, सास और पत्नी के मुंहबोले जीजा पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना इज्जतनगर क्षेत्र की सैनिक कालोनी निवासी सुरेंद्र सिंह ने भोजीपुरा के गांव मोहम्मदपुर ठाकुरान में सुअर पालन बाड़े के पास बने कमरे में 25 जनवरी को सुबह फंदा लगाकर जान दे दी थी। मौत से पहले सुरेंद्र ने वीडियो बनाकर अपने रिश्तेदार के पास भेज दिया था, जिसमें उसने अपनी सास, पत्नी और उसके मुंहबोले जीजा पर उत्पीड़न के आरोप लगाए।

वीडियो में वयां किया दर्द 
सुरेंद्र ने मरने से पहले वीडियो बनाया। इसमें वह कहता है कि मेरी जिंदगी में समय गुजर रहा है। मैं अकेला ही रह गया हूं। मेरे साथ कोई नहीं है। साल 2020 में मेरी शादी हुई थी, तब मुझे लगा मेरी जिंदगी सही हो जाएगी। मैं जिंदगी को सही करने के लिए काम में लग गया। बीवी को प्यार से रखना चाहा, लेकिन उसका कहीं और चक्कर था। शादी से पहले ही उसका चक्कर चल रहा था। उसकी मां कहती थी कि मेरी बेटी 15 दिन ससुराल रहेगी, 15 दिन मायके में रहेगी। आखिरकार वही हुआ। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मुझ पर मुकदमे कराए। मेरा जीना मुश्किल हो गया है। वह यह चाहती है कि मैं जिंदगी सही से न जी पाऊं। प्रेमी से पिटवाया। धमकी दी थी कि 15-20 लाख रुपये देकर फैसला कर लें

सुरेंद्र आगे कहता है कि शादी करके खुश रहना चाहता था, क्या यह मेरी गलती थी। लड़का होना बहुत बड़ा गुनाह है, क्योंकि आपकी कोई सुनने वाला नहीं है। न कानून और पुलिस। जीना नहीं चाहता। मरने की हिम्मत भी नहीं मेरे अंदर… लेकिन क्या करूं हालात ऐसे आ जाते हैं कि आदमी गलत कदम उठा लेता है। मैं मम्मी पापा को बहुत प्यार करता हूं। सरकार से गुजारिश है कि मेरे मम्मी पापा को कोई परेशान न करे। आखिर में कहा कि मेरे शव का पोस्टमार्टम न कराया जाए।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

18 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

18 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

18 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

18 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago