Advertisement

home

पुलिस परामर्श केंद्र में महिला ने ससुर को चप्पलों से पीटा, एफआईआर


बरेली। पारिवारिक झगड़े को सुलझाने के लिये पुलिस लाइन पहुंचे एक परिवार में वहीं हिंसक झड़पें शुरू हो गईं। सीबीगंज क्षेत्र के खना गौंटिया निवासी इस्लाम हुसैन ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी शबाना, ससुर उस्मान हुसैन और तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनके पिता गुलाम हुसैन पर हमला किया। पहले परामर्श केंद्र के अंदर मारपीट हुई और बाद में बाहर निकलते ही दोबारा हमला कर दिया गया।
इस्लाम हुसैन के मुताबिक, उनका बिथरी चैनपुर के गांव परसौना निवासी पत्नी शबाना से पारिवारिक विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों में समझौते के लिए गुरुवार दोपहर 3:45 बजे बरेली के परामर्श केंद्र में बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान इस्लाम हुसैन, उनके पिता गुलाम हुसैन, उनकी पत्नी शबाना, ससुर उस्मान हुसैन और तीन अज्ञात व्यक्ति मौजूद थे। आरोप है कि जब बातचीत चल रही थी, तभी शबाना ने अचानक अपने ससुर गुलाम हुसैन को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर घर जाने के लिए कहा।
इस्लाम हुसैन ने बताया कि जब वे अपने पिता के साथ परामर्श केंद्र से बाहर निकले और घर जाने लगे, तो पुलिस लाइन गेट के बाहर उनके ससुर उस्मान हुसैन तीन अज्ञात व्यक्तियों के साथ पहले से खड़े थे। जैसे ही वे वहां पहुंचे, चारों ने मिलकर इस्लाम हुसैन और उनके पिता गुलाम हुसैन को मारपीट कर घायल कर दिया।
इस्लाम हुसैन का कहना है कि जब उन्होंने पुलिस से शिकायत करने की बात कही, तो उनके ससुर और साथ आए अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और फिर मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी अमित पांडे ने बताया कि इस्लाम हुसैन की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Express views

Recent Posts

​मेड़ के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में तीन बीघा जमीन की मेड़ सीधी करने को लेकर…

14 hours ago

नशेड़ी ने महिला के सिर पर मारी कसी,​ सीएचसी में कराया भर्ती

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में शनिवार दोपहर शराब के नशे में धुत एक युवक…

15 hours ago

बी फार्मा के छात्र की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के बादशाहनगर गांव में 22 वर्षीय बी फार्मा छात्र मिथुन मौर्य…

15 hours ago

मेयर डॉ. उमेश गौतम को जान से मारने की मिली धमकी,FIR दर्ज

बरेली। उत्तर प्रदेश मेयर काउंसिल के अध्यक्ष और बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम को…

1 day ago

भाई दूज पर पत्नी को लेने गए युवक की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा।भाई दूज के मौके पर मायके गईपत्नी को लेने ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

2 days ago

पीलीभीत में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट और धमकी का मामला दर्ज

​ बरखेड़ा ।क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर हुक्मी में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर…

2 days ago