Advertisement

home

लूट की वारदातों से सहमा शहर, दो स्थानों पर लुटेरों ने की वारदात, एक का वीडियो वायरल

 

बरेली।फतेहगंज पश्चिमी में शुक्रवार देर शाम बरेली से खरीददारी करके घर लौट रहे बाइक सवार दंपती के साथ पीछे से आए बाइक सवार दो लोग आगे बाइक लगाकर करीब ढाई तोला सोना और नकदी वाला बैग लेकर फरार हो गए।वही दूसरी घटना में कस्बा में मौजूद दुकान से घर पैदल लौट रहे मोबाइल व्यापारी से रूपये भरा बैग छीनकर भाग रहा युवक राहगीर से टकराने से बैग गिर गया।जिससे व्यापारी के साथ लूट होने से बच गई।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम शीशगढ़ कस्बा निवासी तौकीर अहमद अपनी पत्नी उतने फातिमा,साली शाजिया बानो के साथ बाइक के द्वारा बरेली से खरीददारी करके घर लौट रहे थे। धनेटा-शीशगढ़ रोड पर धनेटा फाटक से निकलकर जब वह एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार दो लोग ने आगे बाइक लगाकर तौकीर की बाइक रोक ली।पीछे बैठे युवक ने उनकी पत्नी के हाथ में मौजूद बैग जबर जस्ती छीन लिया।खींचतान में उनकी पत्नी फातिमा बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गई।दोनो बाइक सवार बैग लेकर फरार हो गए।तौकीर अहमद कुछ दूर तक उनके पीछे भागे लेकिन वह फरार हो गए।तौकीर ने अपनी चोटिल पत्नी को पास में मौजूद एक अस्पताल में भर्ती कराया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश की लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े।तौकीर अहमद ने बैग में बरेली से खरीदकर ले ढाई तोला सोना चैन और सात हजार नकदी होने का दावा किया है।


दूसरी घटना स्थानीय कस्बा में घटी।कस्बा के मोहल्ला साहूकारा निवासी शिव ओम अग्रवाल मुख्य बाजार में मौजूद अपने इलेक्ट्रानिक शोरूम से घर पैदल जा रहे थे। इसी बीच पीछे से एक युवक ने उनको धक्का देकर उनसे रुपए भरा बैग लेकर भागने लगा।व्यापारी की चीख पुकार सुनकर रास्ते पर जा रहे दो पति पत्नी ने उसे रोका तो वह उन्हें भी धक्का देकर भाग गया। इसी बीच कस्बा का सोनू ने जान जोखिम में डालकर बैग लेकर भाग रहे युवक को पकड़ लिया।लेकिन युवक उसे भी धक्का देकर भाग गया।लेकिन धक्का मुक्की में बैग गिर गया।जिससे व्यापारी की लूट होने से बच गई।व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने घटना पर रोष व्यक्त करके एसपी ग्रामीण मुकेश मिश्रा से कार्यवाही और व्यापारी सुरक्षा की मांग की है।
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने जल्द दोनो घटना खुलासे का दावा करके आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिया।

 

Express views

Recent Posts

कछला घाट के लिए रवाना हुए कांवड़िए,विधायक ने शिवभक्तों को किया विदा,जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत

​बरखेड़ा। सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए क्षेत्र…

13 hours ago

राजेन्द्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में ‘हर घर तिरंगा–2026’ के तहत रंगोली निर्माण प्रतियोगिता आयोजित

मीरगंज, बरेली। ‘हर घर तिरंगा–2026’ अभियान के अंतर्गत राजेन्द्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज, बरेली में…

18 hours ago

कावड़ियों का जत्था कछला गंगाघाट के लिए रवाना, विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

​​बरखेड़ा : सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक करने…

1 day ago

महिला से दुष्कर्म का आरोप, युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के नगरा चौराहे के पास एक निर्माणाधीन मकान में महिला से…

2 days ago

गांधी स्टेडियम से निकली भव्य ‘हर घर तिरंगा रैली’, एसपी-डीएम ने हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व

पीलीभीत। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शनिवार को गांधी स्टेडियम से विशाल तिरंगा रैली…

2 days ago

थाना समाधान दिवस में एसपी और डीएम ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

पीलीभीत। थाना जहानाबाद में आयोजित थाना समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुकीर्ति माधव और…

2 days ago