Advertisement

home

बरेली: NH24 पर बड़ा हादसा होने से टला एलपीजी टैंकर पलटने से मची अफरा-तफरी

बरेली: शनिवार रात करीब 9 बजे दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीरगंज थाना क्षेत्र के कुल्छा खुर्द के पास एक बड़ा हादसा टल गया। एचपी गैस से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे गैस का रिसाव शुरू हो गया. इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

मीरगंज थाना प्रभारी सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि टैंकर चालक विपिन कुमार, निवासी मथुरा, रामपुर से बरेली के परसा खेड़ा गैस लेकर जा रहा था। लभारी चौकी के पास अचानक नियंत्रण खो बैठा और टैंकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद गैस रिसाव होने से आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

लभारी चौकी के पास अचानक ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और टैंकर सड़क पर पलट गया।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ अंजनी कुमार तिवारी पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई. टैंकर के पास गैस रिसाव के कारण लोग वहां जाने से डर रहे हैं. ड्राइवर को हल्की चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

टैंकर पलटने से हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर मुख्य मार्ग से वाहनों का आवागमन रोक दिया। क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा करने की कोशिश की जा रही है. स्थिति सामान्य होते ही टैंकर को डिपो ले जाकर गैस खाली कराई जाएगी। फायर सर्विस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

 

Express views

Recent Posts

चौपाल में ग्रामीणों ने विभिन्न मुद्दे उठाए

बरखेड़ा।व्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुड़िया हुलास में ग्राम चौपाल का आयोजन पंचायत घर पर…

10 hours ago

​सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, मासूम बेटे सहित राहगीर की हालत नाजुक

​बरखेड़ा । क्षेत्र में बुधवार दोपहर को हुए एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप…

10 hours ago

मछलियों को चारा डालने गए ग्रामीण की तालाब में डूबकर मौत, मचा कोहराम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर पट्टी में बुधवार दोपहर एक बेहद दुखद घटना सामने आई,…

1 day ago

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​बरखेड़ा । क्षेत्र के ग्राम करनापुर में मंगलवार को 32 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध…

1 day ago

बोलेरो पिकअप की टक्कर से एक व्यक्ति हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरेली।फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में मंगलवार को कस्बे में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल…

1 day ago

बीडीए की बड़ी कार्रवाई: बरेली में सपा नेता का कोचिंग सेंटर सील, एक कमरे में ठूंसकर बिठाए थे 150 छात्र

लखनऊ अग्निकांड के बाद दूसरे दिन भी जारी रहा सघन चेकिंग अभियान,सिर्फ एक फीट चौड़ी…

1 day ago