Advertisement

home

एसएसपी ने काम में लापरवाही, अनुशासहीनता, संदिग्ध भूमिका के आरोप में दरोगा को किया निलंबित


बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने दरोगा विपिन कुमार को काम में लापरवाही, अनुशासनहीनता और संदिग्ध भूमिका के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर मकान पर कब्जा कराने का आरोप लगा है। एसएसपी ने विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।थाना बारादरी में तैनात दरोगा विपिन कुमार के खिलाफ आरोप है कि 29 सितंबर 2024 को दर्ज कराए गए मामले की विवेचना में लापरवाही बरती गई। विवेचना में नामजद आरोपी नौशाद उर्फ कय्या, सरताज उर्फ भाड़, जावेद और जफर को गलत तरीके से शामिल किया, और मामले निष्पक्ष विवेचना नहीं की। विवेचना को मात्र औपचारिकता के तौर पर पूरा किया। जिससे मामले की गंभीरता प्रभावित हुई। नौशाद उर्फ कय्या द्वारा एक मकान पर कब्जा करने में दरोगा की संदिग्ध भूमिका सामने आई।
इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने विपिन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। बरेली पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

17 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

17 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

17 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

17 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago