बरेली। फरीदपुर पुलिस ने विलसण्डी गांव में 7 नवम्बर 2024 को हुई बब्लू उर्फ मलहारे की हत्या का खुलासा कर मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अनेकपाल उर्फ पप्पू को पिताम्बरपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने तीन भाइयों ओमेन्द्र, ओमवीर और गजेन्द्र के साथ मिलकर बब्लू उर्फ मलहारे की हत्या की थी बब्लू ने उन्हें बेची गई जमीन के पैसे वापस मांगे थे जिसके कारण उन्होंने बब्लू को बोलेरो गाड़ी से कुचलकर और डण्डे से पीटकर उसकी हत्या कर दी थी हत्यारों ने घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की थी और फिर मौके से फरार हो गए थे गिरफ्तारी के बाद, अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डण्डा घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित नहर की पुलिया से बरामद किया गया इस मामले में धारा 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है और अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जाएगा इस हत्या के मामले में पुलिस ने कुल पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था जिनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में तीन बीघा जमीन की मेड़ सीधी करने को लेकर…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में शनिवार दोपहर शराब के नशे में धुत एक युवक…
बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के बादशाहनगर गांव में 22 वर्षीय बी फार्मा छात्र मिथुन मौर्य…
बरेली। उत्तर प्रदेश मेयर काउंसिल के अध्यक्ष और बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम को…
बरखेड़ा।भाई दूज के मौके पर मायके गईपत्नी को लेने ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…
बरखेड़ा ।क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर हुक्मी में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर…