Advertisement

home

आठ लाख की ठगी,पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाई मे जुटी

बरेली। मीरगंज स्थानीय क्षेत्र के दो युवकों से आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर करीब साढ़े आठ लाख रुपए की ठगी कर ली गई है रुपया वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई है पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर एक आर्मी कर्मी सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय थाना क्षेत्र के निवासी शावेज़ खान और शशांक मिश्रा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि वह आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे थे और उन्होंने फार्म भी डाला था। वर्ष 2023 में वह रुड़की में चल रही भर्ती को देखने गए थे। वहां उनसे अंकुर नाम के यूवक से मुलाकात हुई उसने बताया कि उसका रिश्तेदार आर्मी में है जिनकी पहचान आर्मी के बड़े अफसरों से है। वह तुम लोगों को भर्ती करवा देंगे । एक अभ्यार्थी के बारह लाख रुपए लगेंगे। में उनसे आप को मिलवा दूंगा। और उनका मोबाइल नंबर दिया जिस पर हम दोनों ने फोन से राजकुमार निवासी श्रद्धापुरी फेस सेकेंड थाना काकरखेड़ा जिला मेरठ से बात हुई तो उन्होंने अपने उक्त पते पर बुलाया और कहा एक अभ्यार्थी के बारह लाख रुपए लगेंगे जिसमे पहले चार लाख रूपये देने होंगे बाकी के आठ लाख ज्वाईन लेटर मिलने पर देने होंगे आरोप है कि जनवरी 23 में अंकुर व राजकुमार उनके घर आए उस समय हमसे दो दो लाख रुपए नगद लिए और बाद में अपने दिए एकाउंट में 380000 हजार रुपए लिए और एकाउंट में मोबाईल नंबर पर पचास हजार रुपए डलवाए कुल मिलाकर आठ लाख तीस हजार रुपए ले लिए उसके बाद फिगर प्रिंट अपने एक व्यक्ति से बड़ौत रेलवे स्टेशन पर पर बुलाकर लिए गए। जिसके बाद दो महीने बाद ज्वाईन लेटर मिल जाने को कहा था। काफी समय बाद भी ज्वाईन लेटर नहीं मिलने पर हम लोग राजकुमार के घर मेरठ पहुंचे तो वहां पर मिले अंकुर व राजकुमार ने कहा हम काफी लोगों को ठग चुके हैं। अगर रुपया वापस मांगा तो जान से मार देंगे ओर धक्के देकर अपने घर से बाहर निकाल दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए उक्त दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश मीरगंज थाना पुलिस को दिए। जिस पर थाना पुलिस ने उक्त दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Express views

Recent Posts

चौपाल में ग्रामीणों ने विभिन्न मुद्दे उठाए

बरखेड़ा।व्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुड़िया हुलास में ग्राम चौपाल का आयोजन पंचायत घर पर…

10 hours ago

​सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, मासूम बेटे सहित राहगीर की हालत नाजुक

​बरखेड़ा । क्षेत्र में बुधवार दोपहर को हुए एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप…

10 hours ago

मछलियों को चारा डालने गए ग्रामीण की तालाब में डूबकर मौत, मचा कोहराम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर पट्टी में बुधवार दोपहर एक बेहद दुखद घटना सामने आई,…

1 day ago

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​बरखेड़ा । क्षेत्र के ग्राम करनापुर में मंगलवार को 32 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध…

1 day ago

बोलेरो पिकअप की टक्कर से एक व्यक्ति हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरेली।फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में मंगलवार को कस्बे में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल…

1 day ago

बीडीए की बड़ी कार्रवाई: बरेली में सपा नेता का कोचिंग सेंटर सील, एक कमरे में ठूंसकर बिठाए थे 150 छात्र

लखनऊ अग्निकांड के बाद दूसरे दिन भी जारी रहा सघन चेकिंग अभियान,सिर्फ एक फीट चौड़ी…

1 day ago