बरेली । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज जिला पूर्ति कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
डीएम ने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका को देखा। कार्यालय में अत्यधिक गंदगी पाये जाने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए साफ-सफाई आदि की व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में भी निरीक्षण के दौरान कार्यालय अन्यत्र स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए थे सीतापुर आई हास्पिटल के प्रबंधन व जिला पूर्ति अधिकारी के मध्य वार्ता करवाकर कार्यालय हेतु स्थान चिन्हांकन भी कराया गया था व कार्यालय हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं भी करायी गयी थी किन्तु उसके बाद भी अभी तक कार्यालय अन्यत्र स्थानांतरित ना होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पूर्ति कार्यालय को एक सप्ताह में सीतापुर आई हास्पिटल में स्थानांतरित कराने हेतु निर्देशित किया गया और बताया गया कि जहां कार्यालय को स्थानांतरित किया जाये वहां पर साफ सफाई आदि की व्यवस्थाएं पहले से ही देख ली जाये।
बरेली । डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला उन्होंने सपा…
बरेली। बहेड़ी में पुलिस ने अवैध हथियारों के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए एक…
बरेली। मीरगंज तहसील तहसील क्षेत्र में पंडित मुकुट बिहारी लाल बैंकट हॉल में प्रमुख समाजसेवी…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव गाजीपुर कुंडा में शीतलामाता धर्मार्थ सेवा संस्थान की ओर से आयोजित…
बरखेड़ा।पीलीभीत बीसलपुर राजमार्ग पर ग्राम नबादा महेश के पास सड़क किनारे एक अज्ञात शव मिलने…
बरखेड़ा। कस्बे में मोबाइल खरीदने आ रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों को किसी अज्ञात…