Advertisement

home

मकान पर कब्जा कर बुलडोजर चलाकर तोड़ने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार


बरेली। नैनीताल हाईवे के किनारे एक मकान पर जबरन कब्जा करने और बुल्डोजर चलाने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक बुल्डोजर भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। जबकि अभी भी कई आरोपी फरार है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
बहेड़ी के मोहल्ला शिकोही नगर निवासी अफरोज बेगम की तहरीर पर बहेड़ी थाने में मुख्य आरोपी हरिश्चंद्र पाल, सुरेंद्र, टीकम सिंह, मनोज शर्मा, टीकम भाटी, मोहन सिंह, मोहम्मद आरिफ, अक्षय मंगलम, मंजूर अहमद, शारिक, आफताब, जावेद के अलावा 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने 2 टीमों का गठन किया था। जिसमें शुक्रवार को 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें सूरजपाल, अमरजीत, लक्की, अमित और दीपक शामिल है। पुलिस ने इन सभी को किच्छा नदी के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बुल्डोजर भी बरामद किया है।
बहेड़ी में जबरन बुलडोजर चलाकर गुरुवार रात दबंगों ने मकान गिरा दिया। मकान के अंदर परिवार सो रहा था। जो मलबे में दब गया। साथ ही 20 मिनट तक पत्थरबाजी की। घटना सामने लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जब तक पुलिस पहुंची तब तक आरोपी साथियों फरार हो गया। पीड़ित अफरोज बेगम ने बताया-उन्होंने इस मकान को सालों पहले खरीदा था। जब हम लोग भूमाफिया के आगे नहीं झुके तो वो बुलडोजर लेकर आ गए। हमारे घर को ध्वस्त कर दिया। अफरोज ने मुख्य आरोपी हरीश, चंद्रपाल, सुरेंद्र, टीकम JN सिंह, मनोज शर्मा, टीकम भाटी, मोहन सिंह, मोहम्मद आरिफ, अक्षय मंगलम, मंजूर अहमद, शारिक, आफताब, जावेद के अलावा 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Express views

Recent Posts

चौपाल में ग्रामीणों ने विभिन्न मुद्दे उठाए

बरखेड़ा।व्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुड़िया हुलास में ग्राम चौपाल का आयोजन पंचायत घर पर…

10 hours ago

​सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, मासूम बेटे सहित राहगीर की हालत नाजुक

​बरखेड़ा । क्षेत्र में बुधवार दोपहर को हुए एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप…

10 hours ago

मछलियों को चारा डालने गए ग्रामीण की तालाब में डूबकर मौत, मचा कोहराम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर पट्टी में बुधवार दोपहर एक बेहद दुखद घटना सामने आई,…

1 day ago

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​बरखेड़ा । क्षेत्र के ग्राम करनापुर में मंगलवार को 32 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध…

1 day ago

बोलेरो पिकअप की टक्कर से एक व्यक्ति हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरेली।फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में मंगलवार को कस्बे में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल…

1 day ago

बीडीए की बड़ी कार्रवाई: बरेली में सपा नेता का कोचिंग सेंटर सील, एक कमरे में ठूंसकर बिठाए थे 150 छात्र

लखनऊ अग्निकांड के बाद दूसरे दिन भी जारी रहा सघन चेकिंग अभियान,सिर्फ एक फीट चौड़ी…

1 day ago