Advertisement

पुलिस ने चार पशु चोरों को किया गिरफ्तार

बरेली। भुता थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम की पशु चोरों से मुठभेड़ हो गयी मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है गिरोह के एक सदस्य को गोली लगी है मुठभेड़ के दौरान पुलिस का एक सिपाही भी घायल हो गए दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही अंधेरे का मौका पाकर पांच आरोपी मौके से फरार हो गए जिसकी तलाश लगातार की जा रही है।

वही इस मामले में सीओ फरीदपुर आशुतोष शिवम ने बताया कि इन आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं घायल आरोपी सूरज पाल पर 24 मुकदमे पहले से ही चल रहे है आरोपियों से हुई पूछताछ में जानकारी मिली कि उन्होंने पिछले महीने भुता क्षेत्र से 8 भैंसों की चोरी की थी और इज्जतनगर और फरीदपुर क्षेत्र में भी पशु चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध पशु कटान के उपकरण एक अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस एक खोखा कारतूस 20 हज़ार रुपये नकद चार मोबाइल फोन और वारदातों में इस्तेमाल की गईं पिकअप और आर्टिगा गाड़ी भी बरामद की है पुलिस ने सभी नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

16 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

16 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

16 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

16 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago