Advertisement

home

बरेली में अलग-अलग सड़क हादसों में दूल्हे समेत 6 की मौत, खुशियां बदली मातम में, एक ही रात में तीन दर्दनाक हादसे, शहर में मातम

बरेली ।शुक्रवार रात अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक हादसे में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, जब मिठाई लेने निकले दूल्हे और उसके दोस्त की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, बिना हेलमेट बाइक सवार तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक अन्य हादसे में उल्टी दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। इन हादसों से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

दूल्हे की दर्दनाक मौत, मिठाई लेने गया था, घर लौटने से पहले सब कुछ खत्म

बरेली के ठाकुरद्वारा निवासी सतीश की शादी मीरगंज के गांव संग्रामपुर निवासी स्वाति के साथ गुरुवार को हुई थी। शादी के बाद परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन यह खुशी ज्यादा देर टिक नहीं पाई। रात में कुछ रिश्तेदारों को विदा करना था। उनके लिए मिठाई लाने के लिए सतीश अपने फुफेरे भाई सचिन (20), बहन के देवर विजनेश (25), दोस्त रोहित (20) और एक अन्य व्यक्ति के साथ कार से शहर जा रहा था।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक ढाबे के पास उनकी कार खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजनेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बिजनेश, रोहित और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आईसीयू में भर्ती कराया गया, लेकिन सतीश ने भी दम तोड़ दिया। दूल्हे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। शादी की जो खुशियां थीं, वे गम में बदल गईं। परिजन सदमे में हैं और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

बिना हेलमेट बाइक सवार तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव बकैनिया निवासी मुनीश शर्मा (40), नुक्ता प्रसाद (38) और जितेंद्र (32) शुक्रवार रात बाइक से रिठौरा जा रहे थे। रास्ते में हाईवे पर प्रभु फिलिंग स्टेशन के सामने अचानक एक ठेला आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही कार से टकरा गई।
हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अगर तीनों ने हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। हादसे के बाद उनके परिवारों में मातम छा गया है।

श्यामगंज पुल पर रोंग साइड से आए ट्रक ने ली युवक की जान

श्यामगंज पुल के नीचे एक और दर्दनाक हादसा हुआ, जब रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। फाल्तूनगंज निवासी सुमन देवी ने बताया कि उनका बेटा ललित (27) अपनी बहन आंचल के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वे श्यामगंज पुल के नीचे पहुंचे, तभी उल्टी दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ललित सड़क पर गिर गया, और ट्रक का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। ललित की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

यातायात नियमों की अनदेखी

बरेली में एक ही रात में हुए इन तीन हादसों ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। दूल्हे की मौत से शादी वाला घर शोक में डूब गया, वहीं बिना हेलमेट बाइक सवारों की लापरवाही ने तीन जिंदगियां छीन लीं। रोंग साइड से आ रहे ट्रक ने एक और युवक की जान ले ली। इन हादसों से साफ है कि यातायात नियमों की अनदेखी करना कितना घातक साबित हो सकता है।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

16 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

16 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

16 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

16 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago