Advertisement

home

परसाखेड़ा फैक्ट्री मालिक पर धोखाधड़ी और मारपीट की एफआईआर


बरेली। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री के मालिक शौर्य अग्रवाल पर चावल व्यापारी से धोखाधड़ी और मारपीट का आरोप लगा है। पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर शौर्य अग्रवाल समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हाफिजगंज के ठाकुरद्वारा रिठौरा निवासी प्रशांत गुप्ता, जो जय ट्रेडिंग कंपनी के मालिक हैं, नवीन मंडी डेलापीर में चावल सप्लाई करते हैं। उनके अनुसार, 31 जनवरी 2024 को परसाखेड़ा स्थित फनप्रो इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड नामक फैक्ट्री के मालिक शौर्य अग्रवाल ने उत्कर्ष गुड्स ऑफ इंस्टीट्यूट के बिल पर 2890 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 164.25 क्विंटल खंडा चावल खरीदा था, जिसकी कुल कीमत 4,71,397 रुपये थी। शौर्य अग्रवाल ने 1 लाख रुपये एडवांस में दिए थे, लेकिन जब बाकी के 3,71,397 रुपये मांगे गए, तो उन्होंने टालमटोल शुरू कर दी। कई बार तकादा करने के बावजूद उन्होंने भुगतान नहीं किया और फिर फोन उठाना भी बंद कर दिया।
21 अगस्त 2024 को सुबह करीब 11 बजे प्रशांत गुप्ता अपने बकाया रुपये मांगने के लिए शौर्य अग्रवाल के घर पहुंचे। वहां शौर्य अग्रवाल, उनकी पत्नी टीना अग्रवाल, ग्रीस अग्रवाल, उनकी मां लता अग्रवाल, लकी भाटिया और मुकेश ने मिलकर लाठी-डंडों से उनके साथ मारपीट की।
घटना की शिकायत के बाद थाना सीबीगंज पुलिस ने शौर्य अग्रवाल समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Express views

Recent Posts

अखिलेश को मथुरा जाने की चुनौती, सपा-कांग्रेस और ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य

बरेली ।  डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला उन्होंने सपा…

9 hours ago

अवैध हथियारों की फैक्ट्री का पर्दाफाश,चार आरोपी गिरफ्तार

बरेली।  बहेड़ी में पुलिस ने अवैध हथियारों के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए एक…

9 hours ago

डॉ प्रमोद शर्मा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पत्रकारों को किया सम्मानित

बरेली। मीरगंज तहसील तहसील क्षेत्र में पंडित मुकुट बिहारी लाल बैंकट हॉल में प्रमुख समाजसेवी…

10 hours ago

10 दिवसीय रामलीला महोत्सव मेले में दंगल का हुआ आयोजन

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव गाजीपुर कुंडा में शीतलामाता धर्मार्थ सेवा संस्थान की ओर से आयोजित…

18 hours ago

सड़क किनारे एक अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप

बरखेड़ा।पीलीभीत बीसलपुर राजमार्ग पर ग्राम नबादा महेश के पास सड़क किनारे एक अज्ञात शव मिलने…

18 hours ago

​तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो भाई जख्मी

​बरखेड़ा। कस्बे में मोबाइल खरीदने आ रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों को किसी अज्ञात…

19 hours ago