Advertisement

home

ऑनलाइन ट्रेडिंग में कमाई का झांसा देकर 27.52 लाख की ठगी

बरेली। एक युवक को ऑनलाइन ट्रेडिंग में कमाई का झांसा देकर साइबर ठगों ने 27.52 लाख रुपये की ठगी कर ली। बारादरी थाना क्षेत्र की गणेशपुरम कॉलोनी निवासी हेरंब कुमार गौतम ने बताया कि उनके व्हाट्सएप पर मेसेज आया था। इसमें ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिये रुपये कमाने का झांसा दिया गया था।
हेरंब ने रुपये लगाकर ट्रेडिंग शुरू कर दी। हेरंब ने कुल 27,52,165 रुपये लगा दिए। जब रुपये निकालने की कोशिश की तो और रुपये मांगे जाने लगे। उन्होंने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर नीरज सिंह ने लोगों को सजगता से ऑनलाइन ट्रेडिंग करने की सलाह दी है।
डेबिट कार्ड के जरिये ठगों ने सुभाषनगर के युवक के खाते से तीन लाख रुपये निकाल लिए। इटौआ सुखदेवपुर निवासी सत्येंद्र पाल ने बताया कि वह सात फरवरी को एक बैंक के एटीएम बूथ में रुपये निकालने गए थे। वहां पर किसी व्यक्ति ने उनका डेबिट कार्ड चोरी कर लिया। इसके जरिये ठग ने 3,50,100 रुपये निकाल लिए। उन्होंने सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

16 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

16 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

16 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

16 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago