Advertisement

home

मांझा बनाने के दौरान हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले तीनों व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज


बरेली। किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज में मांझा बनाने के दौरान हुए धमाके में तीन लोगों की मौत के बाद पुलिस प्रशासन सचेत हुआ है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच शुरू हो गई है, वहीं पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। किला इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने इस घटना को लेकर तीनों मृतकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आरोप है कि मकान में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से किसी विस्फोटक सामग्री का भंडारण किया गया था। अवैध रूप से मांझा निर्माण में प्रयोग कर रहे थे, जिससे जन व धन की हानि हुई है। किला पुलिस ने तीनों मृतकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इलाके में मांझा निर्माण एवं गंधक पोटाश के प्रयोग के संबंध में जन जागरूकता के लिए थाना किला पुलिस ने दो टीमों का गठन किया है। दोनों टीम एफएसएल व फील्ड यूनिट और डॉग स्कवॉड के सहयोग से अभियान चलाएगी। मांझा निर्माण का काम करने वालों को जागरूक किया जाएगा, साथ ही मांझा निर्माण में गंधक-पोटाश का इस्तेमाल मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
बाकरगंज निवासी अतीक रजा खां मांझा बनाने की अवैध फैक्टरी चलाते थे। मोहल्ले के ही फैजान और सरताज उनकी फैक्टरी में कारीगर थे। अतीक ने अपने घर से सटे स्थित भूखंड पर मांझा बनाने का अड्डा बना रखा था। शुक्रवार सुबह 10 बजे अतीक, फैजान और सरताज मांझा बनाने के लिए मसाला तैयार कर रहे थे। इसके लिए गंधक, पोटाश के साथ कांच और लोहे के बारीक बुरादे को मिलाकर लुगदी तैयार की जानी थी। इसी दौरान धमाका हो गया, जिससे तीनों की मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि शवों के चीथड़े उड़ गए थे।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

16 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

16 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

16 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

16 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago