बरेली। भोजीपुरा क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें पिता पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही गंभीर रूप से घायल उसकी पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
बहेड़ी क्षेत्र के पुरनिया निवासी 30 वर्षीय राकेश कुमार अपनी पत्नी ममता कुमारी और 4 वर्षीय बेटी सुष्मिता के साथ रविवार को मनौना धाम मंदिर दर्शन करने के लिए गए थे। वहां से लौटते समय दोपहर 3 बजे धमोरा अटामांडा के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें राकेश उसकी पत्नी ममता और बेटी सुष्मिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को राम मूर्ति अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने राकेश और सुष्मिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं ममता का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद राकेश के पिता ने बताया कि वह प्राइवेट स्कूल में टीचर था। उसका 3 साल पहले ममता से विवाह हुआ था। उसकी एक 4 साल की बेटी सुष्मिता और एक साल का बेटा है। सड़क हादसे में राकेश और उसकी 4 साल की बेटी की तो मौत हो गई। पत्नी राम मूर्ति अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। सड़क हादसे के बाद राकेश की मां का रो रो कर बुरा हाल है।
हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर भोजीपुरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास में सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्दी आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बरखेड़ा।व्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुड़िया हुलास में ग्राम चौपाल का आयोजन पंचायत घर पर…
बरखेड़ा । क्षेत्र में बुधवार दोपहर को हुए एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर पट्टी में बुधवार दोपहर एक बेहद दुखद घटना सामने आई,…
बरखेड़ा । क्षेत्र के ग्राम करनापुर में मंगलवार को 32 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध…
बरेली।फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में मंगलवार को कस्बे में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल…
लखनऊ अग्निकांड के बाद दूसरे दिन भी जारी रहा सघन चेकिंग अभियान,सिर्फ एक फीट चौड़ी…