Advertisement

home

दबँगों ने दलित महिला के साथ की मारपीट।

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव ज्योहरा कल्यानपुर निवासी एक महिला ने थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र मे बताया है की मेरे घर के सामने खाली पड़ी भूमि पर पीड़िता का परिवार पिछले 60,70 सालो से कूड़े-करकट डालता आ रहा है घूरा बनाने के लिए।वही पीड़िता के पास इसके अलावा गांव मे कोई भी भूमि नही है।पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया की गांव के ही कुर्मी जाति के श्यामलाल, फूलचंद पुत्रगण घासीराम व लालबहादुर, रामऔतार पुत्रगण श्यामलाल गंगवार, ब्रजेश कुमार पुत्र फूलचंद गंगवार यह लोग दबंग व अपराधिक किस्म के है।पूर्व व वर्तमान मे भी पीड़िता की आवासीय जगह से परम्परागत नाली द्वारा पानी निकालते है।जिसको उपरोक्त लोगो के द्वारा कब्जा करने की नियत से नया दरवाजा लगाकर नया रास्ता बनाने की नियत से बंद कर दिया गया है।जबकी इन दबंग लोगो का रास्ता मेन रोड से डलप,ट्रैक्टर-ट्राली आने और जाने का पहले से ही बना हुआ है।पीड़िता की पुत्री के द्वारा नाली का पानी बंद करने पर विरोध किया गया।तभी विरोध करने पर इन लोगो ने सुबह करीब 10:30 बजे सभी लोग एक राय होकर गन्दी गन्दी गालिया देने लगे और जाति सूचक शब्दो की इस्तेमाल किया।जब मेरी पुत्री के द्वारा मना करने पर उसको लाते, घूसे व धारदार हाशिए से मारने पीटने लगे।शोर-शराबा होने मै अपनी पुत्री को बचाने आयी और मुझे भी जाति सूचक शब्दो का नाम लेकर गन्दी गन्दी गालिया देने लगे मारपीट पर उतारू हो गए। किसी तरह भागकर हम लोगो अपनी जान बचाई है।और मां बेटी को गम्भीर चोटे आई है।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

15 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

15 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

15 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

16 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago