Advertisement

home

बरेली में मुठभेड़: रामपुर के छह बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से दर्द से तड़पा गैंगस्टर

बरेली। इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में मंगलवार रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।

इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

बरेली में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ के दौरान रामपुर के बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

रात दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि इस्लामिया ग्राउंड में कुछ संदिग्ध लोग मौजूद हैं।

घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि जिस बदमाश को गोली लगी है, वह रामपुर जिले का निवासी गैंगस्टर गुलशन है।

मुठभेड़ के बाद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घायल बदमाश दर्द से कराहता दिख रहा है। उसके पैर में गोली लगी है।

पुलिसकर्मी उसे पकड़कर ले जाते दिख रहे हैं। गुलशन और उसके साथी काफी समय से बरेली में रहकर चोरी और लूट की वारदात कर रहे थे।

चार फरवरी को इन्होंने पुराना रोडवेज स्टैंड पर दिल्ली निवासी महिला राखी के बैग से लाखों रुपए के जेवर पार कर दिए। राखी बरेली में अपने मायके आई हुई थी।

अपने पति के साथ दिल्ली वापस लौट रही थीं, तभी बस में कुछ लोगों ने दंपती को घेरकर झगड़ा करना शुरू कर दिया।

इसी दौरान बदमाश उनको बैग चोरी कर लिया था। कोतवाल अमित पांडेय ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

इन बदमाशों को किया गिरफ्तार
1. इरशाद अली पुत्र आशक अली निवासी ग्राम समोदिया थाना स्वार जिला रामपुर
2. नन्हे अली पुत्र दुल्ला निवासी ग्राम ऐंचौरा थाना पटवाई जिला रामपुर।
3. गुलशन पुत्र घसीटा निवासी हमीदाबाद थाना बिलासपुर जिला रामपुर।
4. सैफ खान पुत्र मुनव्वर निवासी हमीदाबाद थाना बिलासपुर जिला रामपुर।
5. मोहम्मद सोनू पुत्र नन्हेअली निवासी हमीदाबाद थाना बिलासपुर जिला रामपुर।
6. सद्दाम पुत्र खुर्शीद निवासी हमीदाबाद थाना बिलासपुर जिला रामपुर।

Express views

Recent Posts

श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत  सुकीर्ति माधव द्वारा श्रावण मास के तृतीय सोमवार के अवसर पर जनपद…

15 hours ago

पीलीभीत : धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

पीलीभीत। जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस 'आजादी के अमृत महोत्सव' के अंतर्गत अत्यंत हर्षोल्लास और…

22 hours ago

पीलीभीत: हिंदू महासभा ने निकाली भव्य ‘स्वाभिमान तिरंगा यात्रा’, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर, भारत माता की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा जनपद…

24 hours ago

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा। पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार शाम चलती ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक गंभीर…

2 days ago

पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, एक किशोर गंभीर रूप से घायल

​बरखेड़ा :पीलीभीत-बीसलपुर राजमार्ग पर बरखेड़ा स्थित गोपी कॉलोनी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की…

2 days ago

स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई 13 बच्चे घायल

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में न्यू इंग्लैंड की स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा…

3 days ago