Advertisement

home

पुलिस ने चोरी की बाइक समेत एक युवक को किया गिरफ्तार

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान रहपुरा अंडर पास से चोरी की बाइक समेत एक युवक को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक लगभग 15 दिन पहले पिपरिया गांव निवासी मुकुट सिंह की बाइक अपने गांव से शादी समारोह कार्यक्रम के दौरान चोरी हो गई थी। पीड़ित मुकुट सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा कर लिया था। फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार 12 फरवरी शाम पुलिस टीम हाइवे के निकट रहपुरा अंडर पास पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से आ रहे व्यक्ति को पुलिस ने रुकने के लिए हाथ से इशारा किया तो वह अपनी बाइक की स्पीड चेंज कर भागने लगा पुलिस टीम ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। और उसे अपने साथ थाना ले आए। पुलिस पूछताछ पर उसने अपना नाम रणबीर निवासी गांव रफियाबाद बताया। उसके बाद पुलिस ने उसकी बाइक नंबर और चेसिस नंबर ऐप पर चेक किए तो वह फर्जी निकले। पुलिस के द्वारा सख्ती करने पर उसने बताया कि उसने बाइक अपने गांव के युवक हरेन्द्र से खरीदी थी। जबकि हरेंद्र ने बाइक को पिपरिया गांव से चोरी किया था। पुलिस ने पिपरिया गांव निवासी मुकुट सिंह ने अपनी चोरी की बाइक की पहचान की। पुलिस ने बाइक को सीज कर रणवीर को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने हरेंद्र सिंह वांछित कर उसकी तलाश कर रही है।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

15 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

15 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

15 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

16 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago