Advertisement

home

हिन्दू महासभा ने कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

  • पूर्व सूचना के बाद भी नगर पालिका ने नहीं खोला पार्क का गेट, हिन्दू महासभा में दिखा रोष

पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार देर शाम को पाकिस्तानी हमले में पुलवामा में शहीद हुए देश के वीर जवानों को जिले के लोगों ने श्रद्धांजलि दी। शहीदों और सैनिकों के सम्मान में नारे लगाने के बाद लोगों ने हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर मार्च निकाला। इसके बाद शहीदों को याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं पूर्व सूचना के बाद भी नगर पालिका ने दामोदर दास पार्क का गेट नहीं खोला जिसको लेकर हिन्दू महासभा में रोष था एवं उन्होंने गैस चौराहे पर शहीदों की याद में मोमबत्तियां जलाईं।
जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य लोग शुक्रवार देर शाम सुनगढ़ी थाने पर इकट्ठा हुए। वहां इन लोगों ने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले देश के अमर शहीदों को याद किया। सभी ने काफी देर तक शहीदों और देश के सैनिकों तथा सेना की जय-जयकार की। इसके बाद यहां से हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर सभी ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च सुनगढ़ी थाने से प्रारंभ होकर विशाल टॉकीज होते हुए गैस चौराहे पहुंचा। वहां सभी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सैनिकों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया नहीं जा सकता। पुलवामा की घटना में शहीद हुए सैनिकों को देश हमेशा याद रखेगा। जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने कहा भारत माता की रक्षा करते हुए भारत माता के लाल अपने प्राणों की आहुति दे देते हैं। उनके लिए हमारा सब का कर्तव्य बनता है कि उनके सम्मान के लिए जितना भी हम कर सके करें। देश के सभी युवाओं को देश सेवा और समाजसेवा को अपना पहला कर्तव्य मानना चाहिए।
कैंडल मार्च के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा, जिला महामंत्री मयंक जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना, नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप, प्रकाश अग्निहोत्री, अमित, लवी, राहुल, सनी, हनी, बॉबी, अंकुर, राजेंद्र, अजय, प्रेम सागर, नरसिंह, अमन, सर्वेश, अनिल, अर्जुन, प्रदीप, वीरेंद्र, नरेंद्र, महिला जिलाध्यक्ष बिन्दु सिंह, महिला जिला महामंत्री कविता वंशवाल, सुमन कश्यप, संजू शुक्ला, राखी आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

15 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

15 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

15 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

16 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago