Advertisement

home

गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए कारोबारी से लाखों की ठगी, दो गिरफ्तार


बरेली। व्हाट्सएप पर फर्जी दस्तावेज भेजकर लोगों को ठगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी ने सोमवार को इस मामले का खुलासा किया। पुलिस ने उनके पास से कई फर्जी दस्तावेज, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। इसके अलावा, उनके बैंक खातों में जमा 10 लाख रुपये फ्रीज कर दिए।
कोतवाली थाना क्षेत्र के राधेश्याम एनक्लेव निवासी व्यापारी राघव अग्रवाल के साथ लाखों की ठगी हुई थी। उन्होंने 11 जनवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की सैनिक बिहार कॉलोनी निवासी प्रशांत गुप्ता और मेरठ कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कमालपुर निवासी रघुवीर सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से आर.के. इंडस्ट्रीज (राघव अग्रवाल की फर्म) का लेटरहेड, 12 आधार कार्ड, 8 वोटर आईडी कार्ड, 10 लाख रुपये नगद, एक एटीएम कार्ड बरामद हुआ है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी प्रशांत गुप्ता के कई प्रेम संबंध थे। अपने शौक और गर्लफ्रेंड्स पर खर्च करने के लिए वह व्हाट्सएप पर फर्जी दस्तावेज भेजकर ठगी करता था। इस तरीके से उसने राघव अग्रवाल से भी 11.30 लाख रुपये ठग लिए।
एसपी सिटी ने खुलासा करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बैंक खातों में जमा 10 लाख रुपये फ्रीज कर दिए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले ने साइबर ठगी के नए तरीके उजागर किए हैं, जिससे बचने के लिए नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Express views

Recent Posts

अखिलेश को मथुरा जाने की चुनौती, सपा-कांग्रेस और ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य

बरेली ।  डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला उन्होंने सपा…

6 hours ago

अवैध हथियारों की फैक्ट्री का पर्दाफाश,चार आरोपी गिरफ्तार

बरेली।  बहेड़ी में पुलिस ने अवैध हथियारों के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए एक…

6 hours ago

डॉ प्रमोद शर्मा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पत्रकारों को किया सम्मानित

बरेली। मीरगंज तहसील तहसील क्षेत्र में पंडित मुकुट बिहारी लाल बैंकट हॉल में प्रमुख समाजसेवी…

7 hours ago

10 दिवसीय रामलीला महोत्सव मेले में दंगल का हुआ आयोजन

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव गाजीपुर कुंडा में शीतलामाता धर्मार्थ सेवा संस्थान की ओर से आयोजित…

15 hours ago

सड़क किनारे एक अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप

बरखेड़ा।पीलीभीत बीसलपुर राजमार्ग पर ग्राम नबादा महेश के पास सड़क किनारे एक अज्ञात शव मिलने…

15 hours ago

​तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो भाई जख्मी

​बरखेड़ा। कस्बे में मोबाइल खरीदने आ रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों को किसी अज्ञात…

17 hours ago