Advertisement

home

पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, 4 यूवतियां और दो यूवक आपत्तिजनक स्थिति मे मिले,आपत्तिजनक वस्तुएँ भी बरामद

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में संचालित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार का पर्दाफाश किया। पुलिस को वहां से कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं, जबकि चार युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस दौरान, स्पा सेंटर का संचालक फरार हो गया। पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है।


डायल 112 को सूचना मिली थी कि प्रेमनगर इलाके में स्थित एक स्पा सेंटर में देह व्यापार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। स्पा सेंटर के रिसेप्शन पर मौजूद महिला मैनेजर से जब पुलिस ने पूछताछ की, तो उसने सही जवाब देने से बचने की कोशिश की। इसके बाद जब पुलिस ने भीतर जाकर जांच की, तो चार युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक हालत में मिले।

छापेमारी के दौरान पुलिस को कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिलीं, जो इस बात की पुष्टि कर रही थीं कि वहां अवैध रूप से देह व्यापार संचालित हो रहा था। पुलिस सभी छह लोगों को थाने ले आई और उनसे देर रात तक पूछताछ जारी रही। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पकड़ी गई युवतियों को अन्य शहरों से बुलाया गया था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह रैकेट कहां-कहां फैला हुआ है और इसमें कौन-कौन शामिल है।
बरेली में मसाज पार्लर और स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा तेजी से बढ़ रहा है। सिविल लाइंस, रामपुर गार्डन, बरेली कॉलेज, डीडी पुरम और पीलीभीत बायपास जैसे इलाकों में भी इस तरह की गतिविधियां संचालित होने की सूचना है। एसएसपी अनुराग आर्य ने अवैध रूप से चल रहे सभी स्पा सेंटरों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस संचालित और अवैध गतिविधियों में लिप्त स्पा सेंटरों को बंद कराया जाएगा और उनके मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Express views

Recent Posts

कावड़ियों का जत्था कछला गंगाघाट के लिए रवाना, विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

​​बरखेड़ा : सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक करने…

7 hours ago

महिला से दुष्कर्म का आरोप, युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के नगरा चौराहे के पास एक निर्माणाधीन मकान में महिला से…

19 hours ago

गांधी स्टेडियम से निकली भव्य ‘हर घर तिरंगा रैली’, एसपी-डीएम ने हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व

पीलीभीत। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शनिवार को गांधी स्टेडियम से विशाल तिरंगा रैली…

21 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसपी और डीएम ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

पीलीभीत। थाना जहानाबाद में आयोजित थाना समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुकीर्ति माधव और…

21 hours ago

अतिरिक्त दहेज के लालच में विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, SP के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज।

बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के गांव अर्सिया बोझ निवासी ईश्वरबती ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना…

2 days ago

डोली के चार महीने बाद उठी अर्थी, दहेज हत्या का आरोप

​बरखेड़ा। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गाँव सिंधौरा बिंदुआ में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में…

3 days ago