Advertisement

home

गौवंश तस्करों और पुलिस में हुई मुठभेड़,3 गिरफ्तार

बरेली। इज्जतनगर पुलिस और एसओजी टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गौकशी से जुड़े तीन तस्करों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन तमंचे आठ खोखे कारतूस चार जिंदा कारतूस गौकशी के उपकरण एक पिकअप गाड़ी एक ईको कार एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और 900 रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस ने शहर में गौकशी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सघन गश्त और चेकिंग अभियान चलाया हुआ था इसी बीच रात एसओजी और थाना इज्जतनगर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ गौ-तस्कर सहारा ग्राउंड के पास सैदपुर मोड़ पर हैं पुलिस टीम ने जैसे ही मौके पर दबिश दी, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन आरोपी वसीम अफसर और जावेद को गिरफ्तार किया गया है तीनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया इस दौरान पांच आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए जिनकी तलाश के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया है।

गिरफ्तार आरोपियों ने 4-5 फरवरी की रात सहारा ग्राउंड में गौकशी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है इस मामले में थाना इज्जतनगर में गौवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है फरार आरोपियों में शाकिर, मुतासिफ, साहित, कल्लू और जफर उर्फ रमन कालिया शामिल है इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई है गिरफ्तार तस्करों ने यह भी खुलासा किया कि वे गौमांस को सलीम मामा और जुबैर को बेचते थे अब पुलिस इन सप्लायरों की तलाश कर रही है गिरफ्तार आरोपी पर करीब 14 मुकदमे दर्ज हैं।

 

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

8 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

9 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

11 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

19 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

23 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

23 hours ago